शादी का झांसा, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का आरोप.. सिपाही के खिलाफ छात्रा ने SP से लगाई गुहार
10वीं की छात्रा का आरोप—होटल में फोटो खींचकर ब्लैकमेल किया, दूसरों के पास भेजा.
सिपाही ने आरोपों को बताया साजिश
UP क़े गाजीपुर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने गहमर थाने में तैनात सिपाही मोहित यादव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने वीडियो बनाकर एसपी से शिकायत की है।छात्रा का आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया। वह उसे होटल ले गया और वहां उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। आरोप है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और दूसरे लोगों के पास जाने के लिए मजबूर किया गया।
