
Gurmeet Bawa Ka Nidhan: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। पंजाबी लोक गायक (Punjabi Folk Singer) गुरमीत बावा (Gurmeet Bawa) ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो करीब 77 साल की थी। बताया जा रहा है कि गुरमीत बावा बीते काफी समय से बीमार चल रही थी। पंजाब की इस लोक गायक ने अपने टैलेंट के दम पर काफी ज्यादा नाम कमाया, जिसके लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। गुरमीत बावा के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरमीत बावा ने एयरपोर्ट रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली है। बीते साल उनकी बेटी लाची बावा का भी निधन हो गया था। सिंगर को इससे बेहद सदमा लगा था। जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी और आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सीएम चन्नी ने ट्वीट कर व्यक्त किया दुख
पंजाबी लोक गायक के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान अमिट है। मेरी सच्ची संवेदना, विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।
Shocked and saddened to hear the news of Gurmeet Bawa Ji’s demise. Her contribution to Punjabi folk music is indelible. My sincere condolences, thoughts & prayers are with her family. pic.twitter.com/y2pj3gjBd5
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) November 21, 2021
आजतक नहीं टूटा यह रिकॉर्ड
बता दें कि गुरमीत बावा को लंबी हेक की मलिका भी कहा जाता है। आज तक उनका रिकार्ड कोई तोड़ ही नहीं सका है। उनका पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक (HEK) का रिकॉर्ड था। गुरमीत बावा ने कई पंजाबी गीत में अपनी आवाज दी है।
गुरमीत बावा विकीपीडिया (Gurmeet Bawa Wiki Hindi)
|
गुरमीत बावा बर्थडे (Gurmeet Bawa Birthday) |
18 फरवरी 1944 |
|
गुरमीत बावा जन्म स्थान (Gurmeet Bawa Birth Place) |
कोठे गुरदासपुर, पंजाब |
|
गुरमीत बावा के पति (Gurmeet Bawa Husband) |
किरपाल बावा |
|
गुरमीत बावा का पेशा (Gurmeet Bawa Occupation) |
सिंगर |
|
गुरमीत बावा बच्चे (Gurmeet Bawa Children) |
तीन बेटियां |
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
