
फातिमा शेख (photo : सोशल मीडिया )
फातिमा शेख (photo : सोशल मीडिया )
Fatima Sana Shaikh Wiki: बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सात फेरे ले लिए । वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल की भी शादी की ख़बरों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खीचा है और अब इन सबके बीच आमिर खान की शादी की ख़बरों ने भी जोर पकड़ा हुआ है। आमिर खान और पत्नी किरण राव के अलग होने के बाद से ही फातिमा शेख लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। लोग फातिमा शेख को जमकर ट्रोल करने लगे थे कि उनकी वजह से ही पत्नी किरण राव ने अलग होने का फैसला किया था। वही अब खबर आ रही है कि आमिर खान जल्द तीसरी बार फातिमा शेख से शादी (Aamir Khan Fatima Shaikh ki shadi) करने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर कौन हैं फातिमा शेख? जो बनने वाली हैं आलिर खान की तीसरी बीवी?
फातिमा शेख जीवन परिचय (Fatima Sana Shaikh jeevan parichay)
फातिमा सना शेख का जन्म (Fatima Sheikh Birthday) 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था और उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ। फातिमा शेख की माता राज तबस्सुम श्रीनगर से हैं और उनके पिता विपिन शर्मा जम्मू से हैं। पिता हिंदू थे और उनकी माता मुस्लिम हैं।
फातिमा शेख का करियर (Fatima Sana Shaikh Career)
आपको बता दें, फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू कर दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘चाची 420’ थी इस फिल्म के बाद ‘वन 2 का 4’ में भी नज़र आईं। फिर बतौर अभिनेत्री फिल्म ‘दंगल’ में नज़र आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब चली, लोगों को भी काफी पसंद आई। इस फिल्म की सफलता के बाद एक बार फिर आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखीं, लेकिन फिल्म बुरी तरफ से पिट हुई। (Fatima Sheikh movies) फिल्म लूडो , सूरज पे मंगल भारी और अजीब दास्तान जैसे फिल्मों में भी काम किया।
ख़बरों की माने तो फिल्म दंगल के दौरान ही आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच अफेयर (Aamir Khan Fatima Shaikh Affair) की खबर खूब फैली थी। दंगल के बाद दोनों ने साथ में फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ भी की थी। इसके बाद दोनों के बीच लिंक-अप की अफवाहें फैलने लगीं। लेकिन अभिनत्री ने इसपर कभी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी।
फातिमा शेख विकी (Fatima Sana Shaikh Wiki)
Fatima Sheikh height : 5’6
Fatima Sheikh weight :51kg
Fatima Sheikh eye colour : dark brown
Fatima Sheikh hair colour: black
Stay tuned with the Culprit Tahalaka to get fastest updates. Click @culprittahalaka to follow us on Facebook and @ctahalaka to follow on Twitter.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।