मथुरा में महिला सिपाही से दुष्कर्म…
दरोगा और उसके मित्र पर रेप का केस दर्ज
झांसी में तैनात UP पुलिस क़े उप निरीक्षक रविकांत गोस्वामी और उसके मित्र दीक्षांत शर्मा पर एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर थाना यमुनापार पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
– 17 फरवरी 2023 की रात, बलदेव रोड स्थि
त एक फार्महाउस में दरोगा ने महिला सिपाही को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उसे कई बार ब्लैकमेल किया गया।
– 22 जून 2023 को मुरादाबाद के एक होटल में दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर से वीडियो बनाया।
– 12 जनवरी 2025 को झांसी में चिकित्सक के पास जाते समय दरोगा ने पीड़िता से मारपीट की, जिससे उसकी अंगुली में फ्रैक्चर हो गया।
⚖️ कानूनी पहलू……..
इस रिपोर्ट में पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की गई है, जो भारतीय कानून की धारा 228A के तहत अनिवार्य है। यौन अपराधों में पीड़िता की गोपनीयता बनाए रखना पत्रकारिता की नैतिक जिम्मेदारी है।
