♦️ईद के त्यौहार के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. द्वारा अधीनस्थों के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में मस्जिदों का किया भ्रमण, संबंधित धर्मगुरुओं एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
♦️साथ ही नगर क्षेत्र में गंगा दशहरा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने एवं शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिल जुलकर त्यौहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई और संदिग्ध वाहन व्यक्तियों को चेक किया गया ।
आगामी ईद-उल-अजहा त्यौहार को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25-05-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी. द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में मस्जिदों पर भ्रमण किया गया।
1. मस्जिदों का निरीक्षण-
एसएसपी एटा द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित धर्मगुरुओं एवं प्रबंध समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
2. पैदल गस्त-
एसएसपी एटा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त की गई। इस दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।
3. सघन चेकिंग अभियान-
गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। अनावश्यक रूप से घूमने वालों को हिदायत दी गई।
4. जन अपील-
एसएसपी एटा द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गई कि –
1- शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।
2- ईद का त्यौहार शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
3- किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
4- सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करें।
- ईद त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
