Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

इंसानियत की जगह

admin
Last updated: मार्च 22, 2025 9:51 पूर्वाह्न
By admin 15 Views
Share
7 Min Read
SHARE

आज दुनिया के हर देश में लोप होती जा रही मानवीयता के चलते वास्तव में किसी मनुष्य को खोज पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। मगर इसके लिए जरूरी है कि हम मनुष्य होने के बुनियादी तत्त्वों की पहचान कर सकने में सक्षम हो सकें। अगर इंसानियत के तकाजे के मुताबिक देखें तो वास्तव में मनुष्य कहे जाने वाले लोगों की संख्या बेहद कम होती जा रही है । कोई भी क्षेत्र हो, वहां इंसानियत से लैस इंसान नहीं मिलते हैं। अगर कहीं कोई भला आदमी दिख जाता है, तो उसे ‘मूर्ख’ या ‘दुनियादारी का ‘पागल’ करार दे दिया जाता । आज हर क्षेत्र की आपाधापी और बेलगाम दौड़ में, प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मनुष्य दिखाई नहीं देते। किसे हम मनुष्य कहें, यह प्रश्न पैदा होता है । जिसमें अन्य के प्रति दया और परोपकार का भाव हो, मुसीबत या कठिनाइयों से घिर जाने पर परस्पर निस्वार्थ सहयोग की भावना हो, जिसमें सत्य, अहिंसा, त्याग, दया, प्रेम, शुद्धता, नैतिकता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के भावों से युक्त मनुष्यत्व हो, उसे मनुष्य कहा जा सकता है।
भूमध्य सागर के तट पर बसे यूनान की राजधानी एथेंस सुकरात जैसे दार्शनिक और उनके शिष्य प्लेटो की जन्म भूमि रही। वहां का एक प्रसंग बेहद महत्त्वपूर्ण है । एक दिन एक दार्शनिक संत डायोनिसिस दिन के उजाले या तेज धूप में लालटेन लेकर कुछ ढूंढ़ते हुए जा रहे थे, तो उन्हें देख कर धीरे-धीरे कुछ लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती गई। चौराहे पर जब वे पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ में से एक मनचले ने उनसे पूछा कि दिन की इस तेज धूप में जलती लालटेन लेकर तुम क्या ढूंढ़ रहे हो । संत ने उत्तर दिया कि मैं मनुष्य को ढूंढ़ रहा हूं, इंसान को ढूंढ़ रहा हूं। एक उद्दंड व्यक्ति ने कहा कि क्या हम तुम्हें इंसान दिखाई नहीं देते। इस पर डायोनिसस ने कहा कि नहीं, तुम मानव नहीं हो… तुममें से तो कोई किसी का स्वामी है, दास है, पिता है, बेटा है, नेता है, पदाधिकारी, रसूखदार है, अंध धार्मिक है, लेकिन मनुष्य नहीं है; मैं मनुष्य और उसकी मानवीयता को ढूंढ़ रहा हूं ।
इंसानियत और मानवीयता की चाह में हर सामान्य आदमी को अपने और पराए स्वत्व की रक्षा के लिए संभल कर ही चलना होगा, क्योंकि धुरीहीनता संगठन के हर क्षेत्र व्याप्त है और मतलबपरस्तों की काई हर ताल तलैया पर जम चुकी है। हर जगह विवेकहीन भीड़ दिखती है, जो न तो कुछ वास्तविक संदर्भ समझ पाती है, न उसके मुताबिक अपनी प्रतिक्रिया दे पाती है। अब नारे-उ – जलूस और सभाओं से आम आदमी की आस्था उठ गई है ।
वह इनमें राजनीतिक स्वार्थ और आचरण की मक्कारी देख रहा । जबकि आज एक व्यवस्था में रहते हुए मनुष्य का जीवन राजनीतिक ढांचे से ही तय होता है। दूसरी ओर, ऐसी भीड़ खड़ी हो रही है, या कहें कि भीड़ खड़ी की जा रही है, जिसे वैसे मुद्दों से कोई वास्ता नहीं, जो मानवीयता को बचाने की मांग करते हों । उसे सिर्फ वह उन्माद प्यारा लगने लगा है, जिसमें डूब कर वह वैसी सारी समस्याओं को भूल जाए, जो उसकी और समूचे समाज और देश को प्रभावित करती हों । उसकी जिंदगी की गुणवत्ता निम्नतर हो जाए, लेकिन वह अफवाह और आक्रामकता के प्रभाव में जीना पसंद करने लगता । दरअसल, मनुष्य और मानवीय मूल्यों के प्रति निष्ठा का जहां अभाव हो जाता है, वहां किसी की वाणी भी अर्थहीन हो जाती है ।
यह विडंबना है कि आज मानव मूल्यों का इतना पतन होता जा रहा है कि समस्याओं के प्रति हमारी संवेदनाएं कुंद हो गई लगती हैं । इसी का परिणाम है कि हम स्थितियों को सही संदर्भ, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में देखने की क्षमता खोते जा रहे हैं और परस्पर किसी भी व्यक्ति, राष्ट्र या समाज की अस्मिता पर चोट करने से बाज नहीं आते। सामाजिक और मानवीय व्यवहार भूलकर व्यक्तिगत महत्त्वाकांक्षाएं या अनुशासन की आड़ में एकाधिकारशाही थोपने लग जाते हैं। अपनी ठिठुरन दूर करने के लिए दूसरों को मिटाकर उनकी आग में हम अपनी ठंडक को मिटाने लग जाते हैं। हम मनुष्य जन्म लेने भर से यह समझने लगते हैं कि हम मनुष्य हैं। जबकि सही बात तो यह है कि हमारे कर्म, व्यवहार, सद्भावना, कामना और सदाचार की भावना से प्रेरित क्रियाकलाप ही हमें मनुष्य बनाने का आभास कराते हैं। मनुष्य किसी भी पद पर हो या कितना ही रईस हो, है वह एक सामाजिक प्राणी । उसे सबका खयाल रखकर अपना व्यवसाय, कार्य, व्यवहार, नेतृत्व करना चाहिए । नैतिक मूल्यों से रहित होकर चलना खोखलापन है ।
अपने अति कलुषित लोभ में दूसरों के हक को छीनने की प्रवृत्ति और दूसरों के शवों पर अपनी भव्य इमारत खड़ी करना, अपनी विचारधारा के महल खड़े करने की कुप्रवृत्ति छोड़नी होगी। सबके हितों की चिंता करें तो मानवता का पोषण हो सकता है। हम क्यों अपने लिए पक्की सड़क और दूसरों के लिए गहरी खाई और गड्ढों से युक्त बनाएं। मानवता के पोषण के लिए सोचना होगा । मानवता के होते जा रहे ह्रास में कवि दुष्यंत की ये पंक्तियां कितनी सटीक बैठती हैं- ‘इस सड़क पर इस कदर कीचड़ बिछी है/ हर किसी का पांव घुटनों तक सना है । ‘ व्यवहार, व्यवसाय, राजनीति, धर्म के अनुपालन, पद प्राप्ति, जातिगत अहं, सत्ता प्राप्ति की लिप्सा में हर कोई मानवता को ताक पर रखता जा रहा है। बात तो तब बने, जब हम नैतिक मूल्य धारण कर आगे बढ़ें मानवता का राष्ट्रगान हो ।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article रेप के बाद मर्डर का आरोपी अजय द्विवेदी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया
Next Article माटी अब भी पूछती
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत जनपद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती: औचक निरीक्षण में लिए गए 10 सैंपल

जून 16, 2026
Life Styleअपराध

कुर्क संपत्तियों के प्रबंधन हेतु प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी

जून 16, 2026
Life Styleअपराध

ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द का प्रमुख मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

जून 16, 2026

You May also Like

Life Styleअंतराष्ट्रीय

शहर घर जल योजना की प्रगति की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा:बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

चोरी की घटना के संबंध में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

गंभीर चोट पहुंचाने के मामले से संबंधित एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
Life Styleअलीगढ़

महिला सुरक्षा को मिलेगा नया बल, अलीगंज में महिला थाना एवं दो पुलिस चौकियों का भूमि पूजन संपन्न

जून 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।