Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेश

लेवाना अग्निकांड में CM योगी का एक्शन, चार पूर्व और 15 मौजूदा अधिकारी नपे

admin
Last updated: सितम्बर 11, 2022 2:11 पूर्वाह्न
By admin 10 Views
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
पुलिस कमिश्नर व मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाईसेवानिवृत अधिकारियों पर कसा शिकंजासेवारत अधिकारियों को निलंबित कर होगी कार्रवाईआबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गाज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लेवाना होटल अग्निकांड को लेकर शासन ने जिम्मेदारी और जवाबदेही तय कर दी है. इसी जिम्मेदारी और जवाबदेही के आधार पर CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्कें टाइट करनी शुरू कर दी है. फिलहाल इस अग्निकांड के लिए 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदार माना गया है. इनमें चार अधिकारी सेवानिवृत हो चुके हैं. इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी.

इसी प्रकार मौजूदा 15 अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं. शासन के सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक इस मामले में एक पीसीएस अधिकारी के अलावा उप आबकारी आयुक्त और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी शामिल हैं. जांच में पांच विभागों गृह, ऊर्जा , नियुक्ति , आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (लखनऊ विकास प्राधिकरण) तथा आबकारी विभाग में तैनात रहे इन अधिकारियों के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाने का आरोप है.

पुलिस कमिश्नर व मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना के तत्काल बाद पुलिस कमिश्नर लखनऊ तथा मंडलायुक्त लखनऊ को मामले की जांच के आदेश दिए थे. दोनों अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है. वहीं मुख्यमंत्री ने इस रिपोर्ट के देखने के बाद दोषी पाए गए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसी पांच सितंबर को लेवाना होटल में भीषण आग लगी थी. इस आग के चलते चार लोगों की झुलसने से मौत हो गई थी.

- Advertisement -

You Might Also Like

साइबर ठगी का शिकार बने व्यक्ति को राहत, पुलिस ने 99,999 रुपये वापस
फर्रुखाबाद पुलिस ने 22 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए

सेवानिवृत अधिकारियों पर कसा शिकंजा

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी हुए हैं, उनमें चार अफसर सेवानिवृत हो चुके हैं. इनमें गृह विभाग में बतौर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तैनात रहे अभयभान पांडेय के अलावा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग (एलडीए) के तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता अरुण कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा और अवर अभियंता गणेशी दत्त सिंह शामिल हैं.

सेवारत अधिकारियों को निलंबित कर होगी कार्रवाई

सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक इस मामले के लिए किसी न किसी रूप में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. इन अधिकारियों में गृह विभाग में बतौर मुख्य अग्निशमन अधिकारी तैनात विजय कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी सुशील यादव और फायर अफसर योगेंद्र प्रसाद शामिल हैं. इसी प्रकार उर्जा विभाग के सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा विजय राव, अवर अभियन्ता आशीष कुमार मिश्रा, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा हैं. जबकि नियुक्ति विभाग में महेन्द्र मिश्रा पीसीएस (तत्कालीन विहित प्राधिकारी) एलडीए व आवास व शहरी नियोजन विभाग में तैनात तत्कालीन सहायक अभियन्ता राकेश मोहन, तत्कालीन अवर अभियन्ता जितेन्द्र दुबे, तत्कालीन अवर अभियन्ता रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन अवर अभियन्ता जयवीर सिंह व लखनऊ विकास प्राधिकरण के राम प्रताप मेट शामिल हैं.

आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गाज

इसी प्रकार शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इनमें तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार तिवारी, तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 अमित कुमार श्रीवास्तव व उप आबकारी आयुक्त जैनेन्द्र उपाध्याय भी शामिल हैं.

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article 11 सितंबर 2022 का राशिफल: इन 4 राशि वालों को सरकारी कामों में मिलेगी सफलता, किसकी बिगड़ेगी सेहत?
Next Article Black Diary: शारीरिक संबंध बनाने से पहले पति देता है नशीली दवा… फिर करता है हैवानियत
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

उत्तर प्रदेशमैनपुरी

माता पर नेजा चढ़ाने आए श्रद्धालु की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मार्च 31, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना अवागढ़ साइबर क्राइम टीम द्वारा 99,999 रुपये की पूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस

मार्च 31, 2026
अलीगढ़आगरा

जिलाधिकारी ने बैंकर्स संग बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश

मार्च 31, 2026
अलीगढ़आगरा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता व जवाबदेही पर जोर

मार्च 31, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

कानपुर: किडनी तस्करी का भंडाफोड़, गैंग ने MBA छात्र की किडनी 6 लाख में निकाली और 80 लाख में बेची

मार्च 31, 2026
अपराधअलीगढ़

चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

मार्च 31, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

ससुर ने निर्वस्त्र कर लगाई राख, फिर पूजा में बैठाया…

मार्च 31, 2026
अपराधअलीगढ़

DPRO एटा मोहम्मद राशिद निलंबित: शासन के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी

मार्च 31, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology