मुंबई। फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बुधवार को यह बात फैली कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिछले दिनों अर्जुन को कोरोना संक्रमण हो गया था, जिसके चलते वे मलाइका से ऐहतियातन दूर थे।
सोशल मीडिया पर बात तेजी से फैली तो अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।’ इस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि मलाइका से उनका रिश्ता अभी नहीं टूटा है।
इसलिए उड़ी ब्रेकअप की अफवाह
खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। वैसे तो हमेशा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती थी, लेकिन इस बार वह डिनर पार्टी में नहीं आईं। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पहले अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के घर के पास होते थे तो उनसे मिलने जरूर जाते थे, लेकिन अब वह मलाइका के घर के बाहर से ही निकल जाते हैं। वह अपनी लेडी लव से मिलना अवॉइड कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा अक्सर मुंबई में स्पॉट होती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकली थी, जिसके बाद खबर आई कि मलाइका ब्रेकअप के कारण टेंशन में हैं। इसलिए घर से नहीं निकल रहीं हैं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही हैं। वह अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद काफी दुखी हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर चार साल से मलाइका को डेट कर रहे हैं।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
