Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

चुनाव के दौरान डेरा सच्चा सौदा सिरसा के पंजाब के अनुयायियों की बैठक में जुटी भीड़ के राजनीति मायने क्या हैं?

Admin
Last updated: जनवरी 13, 2022 1:34 पूर्वाह्न
By Admin 8 Views
Share
9 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। 9 जनवरी को पंजाब के बठिंडा जिला के रामपुरफुल विधानसभा क्षेत्र के सलाबतपुरा डेरा में, डेरा सच्चा सौदा सिरसा की सभा की बैठक में जुटी भीड़ ने हलचल मचा दी है। चुनाव के मौके पर डेरा अनुयायियों की भीड़ को अपने अपने पक्ष में करने के लिए राजनीति दल पूरी ताकत लगाए हुए हैं। माना जा रहा है कि डेरा ने यह आयोजन कर अपनी ताकत का अहसास कराया है। 

भीड़ को लेकर पंजाब का सीआईडी विभाग भी सक्रिय हो गया है। डेरा के प्रमुख सेवादारों से संपर्क कर आयोजन की वजह पता करने की कोशिश हो रही है। 
डेरा सच्चा सौदा पंजाब की राजनीति में खासा असरकारक रहता है। खासतौर पर मालवा में तो डेरा किसी भी दल को जीताने और हराने की कुव्वत रखता है। यही वजह है कि इस आयोजन में भाजपा के शीर्ष नेता हरजीत ग्रेवाल, सुरजीत जयानी, मंत्री विजयिंदर सिंगला, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसूत, कांग्रेस नेता जस्सी और कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया।

डेरा ने समारोह के बारे में अब खुलासा किया कि शाह सतनाम सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए नौ जनवरी को 24 लाख 75 हजार श्रद्धालु सलाबतपुरा पहुंचे थे। यह भी कहा गया कि शिविरार्थियों की देखभाल और लंगर आदि उपलब्ध कराने के लिए 50,000 श्रद्धालु ड्यूटी पर रहे। डेरा के समर्थकों का पंजाब की 70 विधानसभा क्षेत्रों वाले मालवा जिलों में डेरा सिरसा की मजबूत उपस्थिति है। 

- Advertisement -

You Might Also Like

अलीगढ़ में विधवा महिला को होटल मे 15 दिन तक बंधक बना रेप की घटना
थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कराया करीब 34,261 रूपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

राजनीतिक दलों को मिलता रहा है डेरा से समर्थन 
पंजाब में राजनीतिक दलों को पहले भी डेरा सिरसा से समर्थन मिलता रहा है। 2007 के चुनावों के दौरान, डेरा समर्थकों ने रैली की और कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट दिया, जिससे अकाली दल के सिकंदर सिंह मलूका और बलविंदर सिंह भुंडर जैसे बड़े स्तंभों की हार हुई। तब माझा और दोआबा के कारण अकाली दल की सरकार बनी थी। इसके बाद अकाली दल डेरा समर्थकों के खिलाफ रहे। पंजाब में बेअदबी के मामले में हमेशा ही डेरा को संदेह की नजर से देखा जाता है। इतना ही नहीं पंजाब में सिख भी डेरा के खिलाफ हैं। कई मौकों पर डेरा समर्थकों और सिखों के बीच विवाद भी होता रहा है। 

हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में डेरा के राजनीति विंग ने समर्थन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया था। ध्यान रहे डेरा के प्रमुख गुरमीत रामरहीम इस वक्त साध्वियों के रेप के आरोप में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। कांग्रेस सरकार में भी बेअदबी के मामले में गुरमीत को पंजाब लाकर पूछताछ करने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। बेअदबी का मामला कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जोर सोर से उठाते रहे हैं। उन्होंने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस मामले में कई बार घेरा भी है। 

नतीजा यह निकला कि जैसे ही पंजाब के कांग्रेस ने कैप्टन को हटा कर चन्नी को सीएम बनाया तो सिद्धू बेअदबी कांड को लेकर फिर मुखर हो गए थे। इसका परिणाम यह निकला कि पंजाब पुलिस ने डेरा प्रमुख को अपनी हिरासत में लेने की पूरजोर कोशिश की। पर जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई तो पुलिस भी डेरा प्रमुख के मामले में ढीली पड़ गई। पंजाब व हरियायााण हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस की डेरा प्रमुख को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करने की अर्जी खारिज कर दी थी। तब सरकार की ओर से दावा किया गया था कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। लेकिन चुनाव की वजह से मामला लटक गया। 

इधर डेरा के अनुयायी इस तथ्य से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। यह भी एक कारण है कि डेरा का आयोजन कांग्रेस के लिए चिंता की वजह बना हुआ है। डेरा अनुयायियों के गुस्से को अपने पक्ष में करने के लिए कई दल सक्रिय हो रहे हैं। डेरा का समर्थन हासिल करने के चक्कर में ही कई नेता भी वहां पहुंचे। लेकिन डेरा की ओर से पंजाब के चुनाव को लेकर कार्यक्रम में कोई बातचीत नहीं की गई। डेरा का तरीका भी यह रहता है कि वह मतदान से एक दिन पहले ही बहुत ही गुपचुप तरीके से अपने अनुयायियों को बता दिया जाता है कि किसे डेरा ने समर्थन दिया है। यह संदेश इतना गोपनीय रखा जाता है कि बाहर के लोगों को इसका पता नहीं चलता। 

- Advertisement -

कांग्रेस से नाराज हैं डेरा अनुयायी
डेरा इसके लिए अपने ही प्रचार तंत्र का सहारा लेता है। पंजाब की राजनीति पर नजर रखने वाले सीनियर पत्रकार सुखबीर सिंह ने बताया कि डेरा का समर्थन हासिल करने की कोशिश हर कोई करता है। इस बार ऐसा महसूस होता है कि सिद्धू की वजह से डेरा अनुयायी कांग्रेस से नाराज हैं। कांग्रेस की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश भी नहीं हुई। दूसरी ओर यह भी सही है कि डेरा का रूझान पिछले कुछ सालों से खासतौर पर जब से नरेंद्र मोदी केंद्र की राजनीति में सक्रिय हुए हैं, तब से भाजपा की ओर रहा है। 

इसलिए इस बार भी पंजाब में ऐसा हो सकता है कि भाजपा को डेरा अपना समर्थन दें। लेकिन यहां भाजपा की स्थित बहुत अच्छी नहीं है। इसलिए यहां दूसरे नेताओं की भी कोशिश है कि वह डेरा का समर्थन हासिल कर लें। इस कोशिश में डेरे के आयोजन में राजनेता भी पहुंच रहे हैं। हालांकि जब जब से डेरा प्रमुख गुरमीत जेल गया है, तब से डेरा के प्रति राजनेताओं का रूझान कुछ कम सा हो गया था। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि डेरा एक बड़ा आयोजन कर अपनी अहमित साबित करने की कोशिश कर रहा है। वह अपनी ताकत का अहसास कराकर पंजाब की राजनीति में अपना दबदबा बनाना चाहता है। 

फिर से सक्रिय हो रही है राजनीति विंग 
9 जनवरी की रैली भी उसी दिशा में उठाया गया एक रणनीतिक कदम माना जा सकता है। सुखबीर ने बताया कि डेरा के अनुयायियों में ज्यादा संख्या एससी एसटी और गैर सिख हैं। पंजाब में इस समुदाय की संख्या भी अच्छी खासी है। क्योंकि जट सिख इस समुदाय को बराबरी का दर्जा नहीं देते हैं। इसलिए सिख और इस समुदाय के बीच टकराव की स्थिति बनी रहती है। पंजाब खुफिया विभाग के एक कर्मचारी ने ऑफ द रिकॉर्ड कहा कि डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद खामोश रहे डेरा सिरसा के पंजाब के अनुयायियों की अचानक गतिविधि चौंकाने वाली है। यह आयोजन बिना वजह नहीं किया गया है। डेरा की राजनीति विंग अब फिर से सक्रिय हो रही है। अब देखना यह होगा कि यह विंग किस दल को अपना समर्थन देती है। जब तक घोषणा नहीं होती, तब तक हर दल डेरा को साधने की कोशिश में रहेगा।

 

ये भी पढ़ें

Punjab Election 2022: सिद्धू बोले- केजरीवाल राजनीतिक पर्यटक, चुनाव में दिखते, पंजाब के बारे में शून्य ज्ञानी

संयुक्त समाज मोर्चा ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, बलबीर सिंह राजेवाल समराला सीट से चुनाव लड़ेंगे

Punjab Election 2022 : पहली बार 50 से ज्यादा सीट पर दांव लगाएगी बीजेपी, इस फॉर्मूले पर होगा टिकट का बंटवारा

Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.

Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को Taliban की धमकी, सैन्य विमान वापस करें, वरना होगी कार्रवाई
Next Article UP Election 2022: 14 घंटे चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर हुई बात
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अंतराष्ट्रीयअपराध

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर लड़कियों को लव ट्रेप में फंसाकर उनका शोषण करने वाले फ्राॅड को किया गिरफ्तार

अप्रैल 18, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किया 154 वाहनों का चालान

अप्रैल 16, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

नाम फैमिली कैफे… अंदर चल रही थीं अय्याशी..

अप्रैल 15, 2026
अपराधअलीगढ़

NCRT किताबों के आदेश हवा-हवाई…… जिले के लगभग सभी स्कूलों में धड़ल्ले से हो रही किताबों वाली लूट 

अप्रैल 15, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

निर्दोष निकला हैड मास्टर.. पुलिस की जाँच में पड़ोसी निकला दरिंदा, पकड़ा गया

अप्रैल 14, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना सकीट का किया गया औचक निरीक्षण

अप्रैल 14, 2026
अलीगढ़आगरा

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड व टीडी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

अप्रैल 14, 2026
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती राजकीय सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अप्रैल 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology