40 दिन पहले विवाह.. अब दुल्हन सॉफ्टवेयर इंजीनियर का सुसाइड, दहेज़ उत्पीड़न का आरोप
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद मे बिहार की रहने वाली 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर इशिता यादव ने अपने रूम मे फांसी लगाकर जान दे दी। अभी 40 दिन पहले ही इशिता ने नीरज भंसाल निवासी मध्य प्रदेश से शादी की थी। दोनों की मुलाक़ात सोशल मीडिया पर हुई थी। 6 वर्ष तक ऑनलाइन जुड़े रहने के बाद विवाह हुआ था।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीरज ने इशिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उनके परिवार से पैसे की मांग की। साथ ही, नीरज ने हाल ही में शुरू की गई अपनी स्टार्टअप कंपनी में परिवार से निवेश करने का भी दबाव डाला था।
