TV एक्टर शिवम शर्मा इस साल फरवरी में स्ट्रीम हुए ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आए थे। इस शो को कंगना रनोट ने होस्ट किया था और इसमें शिवम ने कई खुलासे किए थे। शो में शिवम ने बताया था कि वे एक बार अपनी मां की दोस्त के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बना चुके हैं। अब एक हालिया इंटव्यू में शिवम ने बताया कि जब यह बात उनकी फैमिली को पता चली तो उनका रिएक्शन क्या था?
घर वाले करने लगे कैलकुलेशन
शिवम ने बताया, ‘जैसे ही यह एपिसोड स्ट्रीम हुआ तो मेरा यह बयान सुनकर मेरा पूरा परिवार यह पता लगाने में जुट गया कि वह महिला कौन थी? मेरी सारी मौसियों ने मेरी मां को कॉल किया। सभी लोग मिलकर यह कैलकुलेशन कर रहे थे कि यह 10 साल पहले की बात है तो तब हम लोग कहां रहते थे और मैं मां की किस दोस्त की बात कर रहा हूं। मेरे पैरेंट्स ने इस मामले पर कोइ रिएक्शन नहीं दिया। वो बोलते कुछ नहीं हैं, आज तक उन्होंने हमेशा मेरा साथ ही दिया है।’
शो पर किया था यह खुलासा
बता दें कि शिवम ने शो में बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वालीं एक भाभी उनकी मां की अच्छी दोस्त थीं। खुद शिवम एक्टिंग के अलावा बहुत अच्छी कुकिंग भी करते हैं तो वे उनके लिए पास्ता बनाकर ले जाया करते था और इसी बहाने उनके साथ वक्त गुजारते थे। शिवम ने बताया था कि वो भाभी तलाकशुदा थीं और शिवम सेक्सुअल लाइफ में उनकी हेल्प करना चाहते थे।
और भी कई मुद्दों पर चर्चा की
इस इंटरव्यू में शिवम ने और भी कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनकी तीन जेनरेशन एक्टर बनने के लिए मेहनत कर चुकी हैं पर बतौर एक्टर उन्होंने ही अपनी पहचान बनाई। वहीं शो के बारे में बात करते हुए शिवम ने कहा, ‘इस शो को न जीत पाने का अफसोस है। मेरे से स्कैम होते चले गए। दोस्तों ने सपोर्ट नहीं किया। मुन्नवर को वोटिंग काफी ज्यादा आई इसलिए मुझे लगता है कि वह चार्ट में नंबर वन पोजिशन ले गए।’
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by ctahalaka.com.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
