“ऑपरेशन दहन अभियान ” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीला पाउडर (डायजापाम) 78.140 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 38,73,700 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण।
एटा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं पुलिस महानिरीक्षक एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ द्वारा चलाये गये अभियान “ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह तथा प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी छत्तर पाल सिंह की उपस्थिति में जनपद के थाना मलावन द्वारा बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा, डायजापाम (नशीला पाउडर) का माननीय न्यायालय द्वारा से आदेश प्राप्त कर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधी व मनप्रभावी पदार्थों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही के क्रम में थाना मलावन के 03 अभियोग से संबंधित 78.140 किलोग्राम मादक पदार्थ का आज दिनांक 26.05.2026 को जनपद एटा पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित इंसीनरेटर के माध्यम से विनिष्टीकरण कराया गया।
जिसका विवरण निम्नवत है–
1. गांजा– 77.400 किलो ग्राम अनुमानित कीमत करीब 38,70,000 रुपए
2. डायजापाम– 740 ग्राम अनुमानित कीमत करीब 3700 रुपए
*कुल मादक पदार्थ– 78.140 अनुमानित कीमत करीब 38,73,700 रुपए*
