16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर अंगदान जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
एटा। वीरांगना अवन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा में आज 16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के कुशल निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में अंगदान जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शरीर रचना विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक परासर ने एमबीबीएस विद्यार्थियों एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई तथा अंगदान के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी को अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने और अंगदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अंगदान एक महान मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने सभी को अंगदान करने की अपील की तथा इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए सभी को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अंगदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, जिससे अनेक जीवन बचाए जा सकें।कार्यक्रम में डॉ. मंजरी कुमारी (सांस्कृतिक प्रभारी), डॉ. मंजेश कुमार (सहायक आचार्य) एवं डॉ. रवीन्द्र कुमार (सहायक आचार्य) सहित संकाय सदस्य, एमबीबीएस छात्र-छात्राएँ, सीनियर जूनियर रेजिडेंट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस जीवनदायी अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करना था
16वें राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर अंगदान जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
