एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण… माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
एटा। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जनपद एटा के वन प्रभाग के लिए एक गर्व का क्षण तब आया, जब वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत श्रीमती रीना को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए मार्स हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में राष्ट्रीय वानिकी संवाद कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
श्रीमती रीना ने अपने कार्यकाल के दौरान वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण एवं हरित पर्यावरण के संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके प्रयासों से न केवल वन क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हुई है, बल्कि जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।
इस अवसर पर जनपद के अधिकारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती रीना की यह उपलब्धि पूरे एटा जनपद के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों से अन्य कर्मियों को भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी ने श्रीमती रीना को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
एटा वन प्रभाग के लिए गौरवपूर्ण क्षण… माली श्रीमती रीना को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
