ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी को किया सम्मानित
कासगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल इकाई के पदाधिकारियों द्वारा कासगंज सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान को उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अलीगढ़ मंडल इकाई के अध्यक्ष राम नरेश चौहान के दिशा निर्देशन में एसोसिएशन के अलीगढ़ मंडल इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महामंत्री चेतन गौतम, विधि सलाहकार दुष्यंत गौतम एवं पत्रकार आशुतोष पचोरी द्वारा कासगंज सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनको सम्मानित किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और अपने क्षेत्र में कानून एवं शान्ति ब्यबस्था के बनाये रखने के लिये किया गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान द्वारा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।
