Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रीय

सपा संस्थापक और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

admin
Last updated: अक्टूबर 11, 2022 12:29 पूर्वाह्न
By admin 7 Views
Share
10 Min Read
SHARE

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक,उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, अपने प्रदेश की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पूर्व रक्षामंत्री यादव को अगस्त महीने मेंगुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो अक्टूबर को उन्हें सघन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित किया गया था।

सपा के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।’’ उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सोमवार शाम को यादव का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित उनके पैतृक गांव सैफई लाया गया और आम लोगों के दर्शन के लिए एक पंडाल में रखा गया हैं।

अपने पिता के पार्थिव शरीर को देख अखिलेश यादव रो पड़े और उनके चाचा शिवपाल यादव उनके कंधे पर हाथ रखकर ढांढस बंधाते दिखे। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के कुछ नेता भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को उनके पैतृक गांव सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का यह गांव जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत आता है, जहां से वर्ष 1967 में वह पहली बार विधायक चुने गए थे। उस समय वह राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेताओं ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताते हुएट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।’’

- Advertisement -

You Might Also Like

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न
विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी एक उल्लेखनीय व्यक्तित्व थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’ ‘

भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत इस समय कर्नाटक में मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के लिए पांच मिनट की प्रार्थना सभा की। मुलायम सिंह यादव की मौत की खबर सुनने के कुछ समय बाद ही गृह मंत्री अमित शाह अस्पताल गए और सपा अध्यक्ष और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव और उनके परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी भी अस्पताल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में 22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव ने राज्य का सबसे प्रमुख सियासी कुनबा भी बनाया।

यादव 10 बार विधायक रहे और सात बार सांसद भी चुने गए। वह तीन बार (वर्ष 1989-91, 1993-95 और 2003-2007) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और 1996 से 98 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे। एक समय उन्हें प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर भी देखा गया था। यादव दशकों तक राष्ट्रीय नेता रहे, लेकिन उत्तर प्रदेश ही ज्यादातर उनका राजनीतिक ‘अखाड़ा’ रहा। समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया से प्रभावित होकर सियासी सफर शुरू करने वाले यादव ने उत्तर प्रदेश में ही अपनी राजनीति निखारी और तीन बार प्रदेश की सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे।

वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी की बागडोर अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद भी मुलायम सिंह यादव पार्टी समर्थकों के लिए नेताजी बने रहे और मंच पर उनकी मौजूदगी समाजवादी कुनबे को जोड़े रखने की उम्मीद बंधाती थी। समाजवादी मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक संभावनाओं को हमेशा खोल कर रखा और वह हर अवसर का इस्तेमाल करने वाले राजनेता रहे। जोड़-तोड़ की राजनीति में भी माहिर माने जाने वाले यादव समय-समय पर अनेक पार्टियों से जुड़े रहे। इनमें राम मनोहर लोहिया की संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल, भारतीय लोक दल और समाजवादी जनता पार्टी भी शामिल हैं।

उसके बाद वर्ष 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का गठन किया। यादव ने उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने या बचाने के लिए जरूरत पड़ने पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी समझौते किए। वर्ष 2019 में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में दोबारा वापसी का ‘आशीर्वाद’ देकर उन्होंने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने यह बयान तब दिया जब भाजपा को उत्तर प्रदेश में सपा का मुख्य प्रतिद्वंदी दल माना जा रहा था।

- Advertisement -

उनके इस बयान से तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। वर्ष 2014 में एक रैली में दिए गए उनके एक बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी, जिसमें उन्होंने बलात्कार के दोषियों को फांसी दिए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि ‘‘लड़कों से गलती हो जाती है।’’ यादव ने भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश का एक परिसंघ बनाए जाने की भी वकालत की थी। बेहद जुझारू नेता माने जाने वाले मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1975 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश में आपातकाल घोषित किए जाने का कड़ा विरोध किया। वर्ष 1977 में आपातकाल खत्म होने के बाद वह लोकदल की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने।

सियासत की नब्ज जानने की बेमिसाल योग्यता रखने वाले यादव वर्ष 1982 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए और और इस दौरान वह वर्ष 1985 तक उच्च सदन में विपक्ष के नेता भी रहे। वह वर्ष 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। भाजपा ने उनकी सरकार को बाहर से समर्थन दिया था। इसी दौरान राम जन्मभूमि आंदोलन ने तेजी पकड़ी और देश-प्रदेश की राजनीति इस मुद्दे पर केंद्रित हो गई। अयोध्या में कारसेवकों का जमावड़ा लग गया और उग्र कारसेवकों से बाबरी मस्जिद को ‘बचाने’ के लिए 30 अक्टूबर 1990 को पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें पांच कारसेवकों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया और मुलायम की सरकार गिर गई। नवंबर 1993 में मुलायम सिंह यादव बसपा के समर्थन से एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने, लेकिन बाद में समर्थन वापस लिये जाने से उनकी सरकार गिर गई। उसके बाद यादव ने राष्ट्रीय राजनीति का रुख किया और 1996 में मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीते। विपक्षी दलों द्वारा कांग्रेस का गैर भाजपाई विकल्प तैयार करने की कोशिशों के दौरान मुलायम कुछ वक्त के लिए प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर भी नजर आए। हालांकि, वह एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व में बनी यूनाइटेड फ्रंट की सरकार में रक्षा मंत्री बनाए गए।

रूस के साथ सुखोई लड़ाकू विमान का सौदा भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था। बाद में मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति का रुख किया और वर्ष 2003 मेंबसपा-भाजपा की सरकार गिरने के बाद तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बसपा की सरकार बनने पर वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला। उस वक्त भी मुलायम सिंह यादव के ही मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना थी, लेकिन उन्होंने अपने बड़े बेटे अखिलेश यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी और अखिलेश 38 वर्ष की उम्र में प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। बीमारी के दौर में मुलायम सिंह की पार्टी संबंधी मामलों में भूमिका सीमित हो गई जिसकी स्थापना उन्होंने स्वयं की थी।

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article पूर्व MLA पुत्र ने 50 लाख सुपारी देकर बरसवाई थीं गोलियां, अली हारम के नाम से विदेशों में घूमता रहा
Next Article 11 अक्टूबर 2022 का राशिफल: इन 2 राशि वालों के साथ हो सकता है धोखा, किसे होगा प्रॉपर्टी से फायदा?
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

थाना पिलुआ क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

दिसम्बर 6, 2025
अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

निधौली कलां पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वाँछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 6, 2025
अलीगढ़आगरा

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

दिसम्बर 6, 2025

You May also Like

अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर एवं चेकिंग अभियान संचालित कर, आमजन को दिया सुरक्षा का भरोसा 

दिसम्बर 3, 2025
अपराधअलीगढ़

जैथरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिसम्बर 3, 2025
अपराधउत्तर प्रदेश

एकतरफा प्यार और अंधविश्वास में तांत्रिक के हाथों गंवा बैठा जान

दिसम्बर 1, 2025
अपराधउत्तर प्रदेश

पत्नि के हत्या के आरोप में पति काट रहा था जेल.. बॉयफ्रेंड संग ऐश काटती नोएडा में मिली

नवम्बर 30, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology