
नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार सिर्फ देश की संपत्ति बेचने में लगी है और उसे लोगों को कोरोना से बचाने की परवाह नहीं है।
श्री गांधी ने तंज करते हुए कहा कि यह सरकार सब कुछ बेच रही है और उसका ध्यान पैसा कमाने पर है इसलिए लोगों को खुद इस महामारी से बचाव की अपनी चिंता करनी होगी।
उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। महामारी की अगली लहर के खतरे से बचने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति देना जरूरी है। कृपया अपना ध्यान खुद रखिए क्योंकि भारत सरकार सार्वजनिक संपत्ति को बेचने में व्यस्त है।
The post सरकार सिर्फ देश की सार्वजनिक संपत्ति बेचने में जुटी, कोरोना की चिंता नहीं: राहुल appeared first on Live 7 TV.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
