एसएसपी ने थाना सकीट का किया औचक निरीक्षण
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामारन जि. द्वारा थाना सकीट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, थाना परिसर, आगंतुक रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, रजिस्टर संख्या-04, रजिस्टर संख्या-08, मिशन शक्ति काउंसलिंग रजिस्टर एवं कार्य वितरण रजिस्टर आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
साथ ही जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, महिला सहायता डेस्क पर आने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
