शुक्रवार की परेड के उपरांत एसएसपी एटा ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास करा आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए गुर, साथ ही परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं आज दिनांक 16.12.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत परेड के दौरान आधुनिक वेपन्स (हथियारों) के संचालन तथा रखरखाव के बारे में भी जानकारी देते हुए दंगा नियंत्रण के बारे में जवानों को बताया कि किस तरह दंगाईयों तथा बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों तथा दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टियर गैस गन को चलाने के बारे में बताया। इस दौरान एसएसपी ने मौजूद पुलिस कर्मियों, क्यूआरटी टीम सदस्यों से भी अभ्यास कराया। एसएसपी की मौजूदगी में कराए जा रहे अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों और टीम सदस्यों का हौसला देखते ही बन रहा था। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, बैरिकों, भोजनालय, बारबर शाॅप आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह खामियां मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही भोजनालय आदि में बेहतर साफ-सफाई मिलने पर संबधित कर्मियों की सराहना की गयी। उक्त मौके पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त शाखा प्रभारी तथा कर्मचारीगण, डायल 112 के कर्मचारीगण, क्यूआरटी तथा प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसएसपी एटा ने दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास करा आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए गुर
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
