नगर पालिका में नामित सभासदों का धूमधाम से हुआ शपथ ग्रहण समारोह
___________
पालिका सभागार में उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
___________
जनहित में कार्य करने का दिलाया संकल्प
__________
एटा। हाल ही में शासन द्वारा नामित किए गए एटा नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासदों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पालिका सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कई मनोनीत सभासद बैंड-बाजा, ढोल -ताशा के साथ अपने प्रशंसकों हितचिंतकों को साथ लेकर पहुंचे। जिसके चलते पालिका कैंपस में तकरीबन 3 घंटे तक उल्लास का माहौल बना रहा।
सर्वप्रथम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता ने मनोनीत सभासदों का अभिनंदन करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह एवं अधिशाषी अधिकारी निहाल सिंह ने भी राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों को फूलों के हार व बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही जनहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता व कई प्रमुख अतिथि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह में एसडीएम श्वेता सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा गुप्ता को सभी नामित सदस्यों ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे शहर के विकास में पालिका को पूर्ण योगदान देंगे। शहर के विकास और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर वासियों की जो जिम्मेदारियां उन्हें शासन ने सौंपी है। उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों में इनका हुआ अभिनंदन
___________
पालिका सभागार में जिन पांच शासन द्वारा नामित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई जाने के बाद अभिनंदन किया गया, उनमें श्रीमती पूनम राजोरिया, राहुल वाष्र्णेय बॉबी, विशाल वाल्मीकि, अर्चना सक्सेना डोली एवं उमाकांत चतुर्वेदी शामिल है।
इन अधिकारियों व गणमान्य जनों की रही मौजूदगी
_________
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह के अलावा केएनए जगजीवन राम, आरआई राकेश कुमार गौरव, संजय शर्मा, अंकुर शर्मा, बाल कपूर, आशुतोष, यशवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। जबकि आगंतुक अतिथियों में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी विक्रांत माधोरिया, मुकेश राजोरिया, सुभाष सक्सेना नोटरी, विजय भूषण सिंह व सभासद प्रतिनिधियों में सुनील यादव, सर्वेश राजपूत, अखिलेश दीक्षित, कफील अहमद, फरहान अली तथा रिचा यादव, वर्षा कनौजिया, कल्पना गुप्ता, विनीता, चुनमुन वर्मा, मंजू मिश्रा, पुष्पा वर्मा, रजनी शर्मा, अनिल शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
