आपसी मनमुटाव के चलते अलग रह रहे दंपत्ति काउंसलिंग के बाद एकसाथ रहने के लिए हुए राजी
एटा। शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-05 द्वितीय चरण के तहत एसएसपी एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र सर्किल सदर थाना मिरहची जनपद एटा पर एक महिला पत्नी विकास निवासी आजमपुर थाना मिरहची जनपद एटा में पति पत्नी का विवाद चल रहा था। आज दिनांक 10/04/2026 को पति पत्नी दोनों पक्षों को बुलाया गया व दोनों पक्षो की काउंसलिंग कराकर आपसी सहमति से दोनों का समझौता हो गया साथ ही सकुशल दोनों पति पत्नी को एक साथ भेजा गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की गई।
