उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में नए लक्ष्यों के साथ नए सत्र 2026-27 का किया गया शुभारंभ
एटा। बुधवार को पी० एम० श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8), पिदौरा, मारहरा में नया सत्र, नई शुरुआत, नए सपने, नई उम्मीद और नए लक्ष्यों के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। आज विद्यालय में वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह के कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए। सर्वप्रथम ग्राम प्रधान श्रीमती निशा वर्मा, SMC अध्यक्ष अरविन्द कुमार तथा एआरपी पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके बाद सभी अतिथियों का पटका पहना कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा 8 के सभी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर भावभीनी विदाई दी गई। उसके बाद कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को रिजल्ट कार्ड, बैज लगाकर, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान की ट्रॉफी के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी को “Student of the year” चुना गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाली बच्चियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ओमवीर सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सुबोध कुमार वर्मा, नीतू सिंह, पुरुषोत्तम, रेनू राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, श्याम मोहन शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, किरन शाक्य, राजकुमारी के साथ इंद्रवती, कस्तूरी, गंगा देवी, किरण, राजकुमारी, सोनिया देवी, नीतू आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में नए लक्ष्यों के साथ नए सत्र 2026-27 का किया गया शुभारंभ
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
