उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने सात चरणों में यूपी का चुनाव कराने का फैसला किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने शनिवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा की. उत्तर प्रदेश के साथ ही मणिपुर, पंजाब, गोवा, और उत्तराखंड की तारीखों का ऐलान हुआ. दूसरे चरण में यानी 14 फरवरी को गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में मतदान होगा. वहीं मणिपुर में दो चरणों में मतदान होंगे.
अगर यूपी की बात करें तो 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण का मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि मतगणना के लिए पश्चिम से पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा जाएगा. आइए जानते हैं कि आपके जिले में और आपकी विधानसभा में कब वोट डाले जाएंगे.
मतदान की तारीख
| चरण और सीट | मतदान की तारीख | किस जिले में होगा मतदान |
| पहला चरण 58 सीट | 10 फरवरी | शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा |
| दूसरा चरण 55 सीट | 14 फरवरी | सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर |
| तीसरा चरण 59 सीट | 20 फरवरी | कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर |
| चौथा चरण 60 सीट | 23 फरवरी | पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा |
| पांचवां चरण 60 सीट | 27 फरवरी | बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट प्रयागराज |
| छठा चरण 57 सीट | 3 मार्च | बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, बलिया |
| सातवां चरण 54 सीट | 7 मार्च | जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र |
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

