वैश्य समाज की होनहार बेटियों को वैश्य एकता परिषद ने किया सम्मानित
*संगठन ने परिजनों को भी पटके पहनाकर मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं*
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद एटा कार्यकारिणी ने हाथी गेट निवासी मोहित वार्ष्णेय एवं रागिनी वार्ष्णेय की होनहार बेटी अंशिका वार्ष्णेय एवं प्रेम नगर शिव गंज निवासी ज्ञानेंद्र गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता की होनहार बेटी कु. आख्या गुप्ता के घर पहुंच कर पगड़ी पटका प्रतीक चिन्ह भेंट कर मिटाई खिलाकर सम्मानित कर बधाई एवम शुभकामनाएं भेंट कीं
*जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि*
1) कु. अंशिका वार्ष्णेय ने जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज एटा से BBA में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय , अलीगढ़ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन द्वारा गोल्ड मेडल का सम्मान प्राप्त कर समाज के साथ साथ कॉलेज का नाम रोशन किया था
2) साथ ही भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री जी के गृहजनपद बडनगर (गुजरात) मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल द्वारा उ. प्र. का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रेमनगर शिवगंज निवासी ज्ञानेंद्र गुप्ता एवं शिल्पी गुप्ता की होनहार बेटी कु. आख्या गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त कर समाज एवं एटा का नाम रोशन किया था
आज संगठन के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से अनुज जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष , संगठन मंत्री क्रमशः प्रमोद गुप्ता पम्मू , आनंद गुप्ता , सूचना प्रभारी क्रमशः गौरव गुप्ता , प्रशांत गुप्ता गांधी , जिला मंत्री क्रमशः अर्जुन देव गुप्ता , अजय गुप्ता आदि ने परिजनों को भी पटकों से सम्मानित किया साथ रहे
