नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं० 51/2026 धारा 65(1), 333 बीएनएस व धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त मोनू पुत्र छोटेलाल निवासी नगला छैया थाना अवागढ़ जनपद एटा को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
