Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधबंगालराज्यराष्ट्रीय

क्या फ़ायदा ऐसी “ममता” का जब पश्चिम बंगाल में जान बचाने वाले ही बर्बर जानवरों से सुरक्षित ना हो?

admin
Last updated: अगस्त 20, 2024 12:48 अपराह्न
By admin 10 Views
Share
6 Min Read
SHARE

क्या फ़ायदा ऐसी “ममता” का जब पश्चिम बंगाल में जान बचाने वाले ही बर्बर जानवरों से सुरक्षित ना हो?

कोलकाता। अनेक लोगों ने हमें कहा, इस विषय पर लिखिये ताकि समाज ऐसे लोगो और निकम्मी सरकार के विरुद्ध खड़े हो मृतका को न्याय दिलाये। मैं सोच सोच कर हैरान हुए जा रहा हूँ, डेढ़ दशक से भारत समेत दिल्ली में ऐसे कांड तो बहूदा देखने को मिलते रहें हैं, खूब लिखा पर हुआ क्या बस कैण्डल मार्च ! एक परिवार फूलों की तरह सम्भाल कर पालता है अपनी बेटी को, उसे पढा लिखा कर काबिल बनाता है, और एक दिन कोई बर्बर जानवर आता है और हम उस जानवर की बर्बरता को समाचारों में पढ़ते है।

ट्रेनी डॉक्टर रेप-हत्याकांड के बाद कोलकाता में ममता सरकार की लापरवाही और अमानवीय चेहरा एक बार फिर सबके सामने ला दिया हैं,जिसके बाद अब पश्चिम बंगाल समेत देश भर के डॉक्टरों नें मोर्चा खोल दिया है। एक पीड़ित परिवार के दुःखो में साथ देने के बजाय उसके विरोध में टीएमसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जो कुकृत्य कर रहें पश्चिम बंगाल में वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

कोलकाता रेप-मर्डर केस के बारे में जो खुलासे हुए उससे पूरा देश स्तब्ध हैं। घटना की वीभत्सता सुन कर पूरा देश कांप उठा हैं। आप भी अगर सोशल मिडिया रिपोर्ट पढ़ेंगे तो वही दशा होगी। इससे अधिक जानवरों जैसे हैवानियत और क्रूरता क्या ही होगी ? गला काटने से होने वाली पीड़ा से हजार गुनी अधिक पीड़ा दी गयी उस लड़की को और बलात्कार तो ऐसी दुर्दांत घटना है जिसे सोच लें तो रोआं सिहर उठेगा। मृतका के परिवार वाले जीवन भर तड़पते रहेंगे, हर क्षण मरेंगे। जब उन्हें अपनी डॉक्टर बेटी याद आएगी, वे मृत्यु की पीड़ा से तड़पेंगे बच्ची को मिली जानवरों जैसी उस नरकीय यातना को याद कर कर के रोयेंगे। ऐसे में उन जानवरों को बचाने वालों का जमीर उन्हें धिक्कारेगा।

- Advertisement -

You Might Also Like

वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—
प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

दरिंदो नें केवल एक लड़की को नहीं, उसके पूरे परिवार बल्कि पूरे समाज को मारा है। अपराधी के मोबाइल में अश्लील फिल्मों की क्लिप भरी हुई मिली। उसे नशा था यह सब देखने का। एक अपराधी अपने घर में बैठे दारू पीता है, अश्लील फिल्में देखता है, अपने आप को जानवर बना लेता है, और एक दिन वो जानवर मौका मिलते ही किसी परिवार को उजाड़ फेंकता है। आप करते रहिए बौद्धिकता की बातें, कोई जानवर आएगा और अपने फुहड़ थुथुन से आपकी आत्मा को मार देगा।

सोशल मीडिया में एक दो नहीं, हजारों मतान्ध लोग हैं जो उस लड़की के लिए भी गन्दी गन्दी गालियां लिख रहे हैं। जानते हैं क्यों? क्योंकि उनकी पसंदीदा सरकार की आलोचना हो रही है, तो वे उस लड़की को ही गन्दी गन्दी गालियां दे कर बात बराबर कर रहे हैं। सोचिये ! पकड़ा गया अपराधी अश्लील फ़िल्म देखने का आदी है। वह अकेला इस नशे का आदी नहीं है, इस देश में ऐसे करोड़ों युवक हैं जिनकी मोबाइल में केवल यही भरा है। वह देखने के बाद वे हर लड़की को नोच लेने वाली दृष्टि से ही देखते हैं। उन्हें जब मौका मिल जाय, वे नोच लेंगे। पर उन्हें पूरी छूट है। वे जो मन करे वह देखें और उसके बाद पशु बन कर नोंचते फिरें। अभी कोई आएगा और पोर्न देखने को अपना अधिकार बता देगा। मुझे पिछड़ा बताते हुए घोषित कर देगा कि इसका उससे कोई सम्बंध नहीं। उसे केवल अपने अधिकार की चिन्ता है, उसे इस भयावह महामारी की कोई चिन्ता नहीं। उस लड़की ने इनका क्या बिगाड़ा है ? वह तो इन्हें जानती तक नहीं थी। वह पोस्ट उस डॉक्टर बेटी के परिवार तक पहुँचे तो उन्हें कैसा लगेगा? ये लोग उस अपराधी से जरा भी कम गुनाहगार नहीं।

आपको याद होगा, दिल्ली रेप कांड वाली घटना के बाद पूरा देश आंदोलित था। हजारों लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे। फिर भी कुछ नहीं बदला। कभी सोचा है क्यों? क्योंकि इस देश का बौद्धिक वर्ग कभी इस विषय पर चर्चा नहीं कर सका कि इस बीमारी के बढ़ने का मूल कारण क्या है और इसे कैसे रोका जाएगा। जब चर्चा होती है तो सरकार को गाली वाली दी जाती है और खानापूर्ति हो जाती है। इस पार्टी के शासन में कांड हो तो उस पार्टी वाले आंदोलन करते हैं, उस पार्टी के शासन में हो तो इस पार्टी वाले हुड़दंग करते हैं। इससे अधिक कभी बात नहीं हुई।

इस अपराध के बढ़ने के दर्जनों कारण होंगे, हम आज तक उसकी पहचान नहीं कर सके। हम कारणों पर बात ही नहीं करना चाहते। हम इसपर भी बात करना नहीं चाहते। हम बस हल्ला कर के चुप हो जाते हैं। वर्तमान सरकार नें ज़ब सभी अश्लील साइट्स को बंद करने का प्रावधान लाई तो एकाएक देश के बुद्धिजीवी टूट पड़े। अश्लील फ़िल्म देखने को अपना अधिकार बताने लगे। लेकिन देश के लिए शर्म करने का समय है। आज़ पूरा देश डॉक्टरों के न्याय मांगने के समर्थन में खड़ा हैं, एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क तक आज़ सभी भारतीय खुलकर पश्चिम बंगाल के आतंक के सामने न्याय के लिए आवाज़ उठा रहें हैं।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, उप सचिव और निदेशक के पदों पर भर्ती, विरोध में विपक्ष के साथ आये
Next Article मच्छरों से बचाव, स्वास्थ्य की सुरक्षा
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

प्रेमी की चाहत मे पति का क़त्ल.. सिर काटकर बोरवेल मे फेंका.. 3 अरेस्ट

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशमथुरा

मथुरा में कोबरा साँप को जेब में लेकर पहुंचा ई-रिक्शा चालक!  साहब इसी ने काटा है….जिंदा कोबरा सांप देखकर अस्पताल स्टाफ में मची अफरातफरी 

जनवरी 13, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशप्रयागराज

धर्म छोड़ने के बयान पर फिर चर्चा में आई महाकुम्भ वाली पूर्व साध्वी हर्षा रिछारिया

जनवरी 13, 2026
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाज़ियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते महिला सब इंस्पेक्टर दरोगा भुवनेश्वरी सिंह को अरेस्ट किया

जनवरी 13, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

कार बाइक टक्कर विवाद में जज के क्लर्क की पत्नी- बच्चों के सामने पीट पीटकर हत्या.. 7 लोगों पर हुई FIR

जनवरी 12, 2026
अलीगढ़आगरा

एटा महोत्सव में बेसिक शिक्षा की स्टॉल पर योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

जनवरी 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology