Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
coronaराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Covid Nasal Vaccine: जानिए 10 बड़े सवालों के जवाब , कौन नहीं लगवा सकेगा iNCOVACC?  

Admin
Last updated: दिसम्बर 26, 2022 2:23 अपराह्न
By Admin 15 Views
Share
7 Min Read
Covid Nasal Vaccine: iNCOVACC
SHARE

केंद्र सरकार ने भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) को मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन का नाम iNCOVACC है. कोविन प्लेटफॉर्म पर अब ये वैक्सीन भी उपलब्ध होगी. ये वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज पर लगाया जाएगा.

अब कोविन पोर्टल पर भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) और iNCOVACC, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) और कोवोवैक्स (Covavax), रूस की स्पूतनिक वी (Sputnik V) और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कोर्बीवैक्स (Corbevax) लिस्टेड है.

नेजल वैक्सीन कितनी खास है? कौन लगवा सकेगा इसे? कैसे लगेगी? नेजल वैक्सीन काम कैसे करती है? जानें इसके बारे में सबकुछ…

1. क्या है ये वैक्सीन?

- Advertisement -

You Might Also Like

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 
सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

– इस वैक्सीन को भारत बायोटेक और अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है. इसे पहले BBV154 नाम दिया गया था. अब इसे iNCOVACC नाम दिया गया है.

– ये दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन है. भारत के ड्रग्स रेगुलेटर ने 6 सितंबर को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. 

2. कौन लगवा सकेगा ये वैक्सीन?

– ये वैक्सीन अभी 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को ही लगाई जाएगी. 12 से 17 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन चल रहा है, लेकिन वो इसे नहीं लगवा सकते.

– दूसरी बात ये कि इसे बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जाएगा. यानी, जो दो डोज ले चुके हैं, वही ये वैक्सीन ले सकते हैं.

- Advertisement -

3. कैसे लगवा सकेंगे वैक्सीन?

– अगर आपने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है तो ये वैक्सीन लगवा सकते हैं. इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

– बूस्टर डोज के लिए रजिस्ट्रेशन CoWin पोर्टल पर होगा. इसके लिए cowin.gov.in पर रजिस्टर करवाना होगा. यहां जाकर आप iNCOVACC को चुन सकते हैं.

4. कहां से लगेगी ये वैक्सीन?

– फिलहाल ये वैक्सीन सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाई जाएगी. सरकारी अस्पतालों या केंद्रों में ये वैक्सीन नहीं लगेगी.

– बूस्टर डोज के लिए 18 से 59 साल के लोगों को पैसे ही देने पड़ रहे हैं. लिहाजा इस वैक्सीन के लिए भी पैसे देना होगा. हालांकि, अभी तक इसकी कीमत सामने नहीं आई है.

5. कैसे लगाई जाएगी ये वैक्सीन?

– भारत बायोटेक की iNCOVACC वैक्सीन नाक से दी जाएगी. इसमें इंजेक्शन नहीं होगा. इसमें ड्रॉप के जरिए दवा को नाक में डाला जाएगा.

– कंपनी के मुताबिक, इसकी दो डोज है. हर डोज में 4-4 ड्रॉप नाक में डाली जाएगी. दोनों डोज में चार हफ्ते का अंतर होता है. 

6. क्या सेफ है ये वैक्सीन?

– तीन फेज के ट्रायल में iNCOVACC असरदार साबित हुई है. कंपनी ने फेज-1 के ट्रायल में 175 और दूसरे फेज के ट्रायल में 200 लोगों को शामिल किया था.

– तीसरे फेज का ट्रायल दो तरह से हुआ था. पहला ट्रायल 3,100 लोगों पर किया गया था, जिन्हें वैक्सीन की दो डोज दी गई थी. वहीं, दूसरा ट्रायल 875 लोगों पर हुआ था और उन्हें ये वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर दी गई थी.

– कंपनी का दावा है कि ट्रायल में ये वैक्सीन कोरोना के खिलाफ असरदार साबित हुई है. कंपनी के मुताबिक, इस वैक्सीन से लोगों के अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम में कोरोना के खिलाफ जबरदस्त इम्युनिटी बनी है, जिससे संक्रमण होने और फैलने का खतरा काफी कम है.
 
7. बाकी वैक्सीन से कितनी अलग?

– भारत में अब तक जितनी वैक्सीन लगाई जा रही है, वो सभी इंट्रामस्कुलर वैक्सीन हैं. इन्हें इंजेक्शन के जरिए बांह में लगाया जाता है.

– लेकिन भारत बायोटेक की ये नेजल वैक्सीन है. इसे नाक के जरिए दिया जाएगा. इसका मतलब ये नहीं कि इंजेक्शन नाक में लगाया जाएगा. बल्कि ड्रॉप की तरह इसे नाक में डाला जाएगा. 

– नेजल वैक्सीन को मस्कुलर वैक्सीन से ज्यादा असरदार माना जाता है. उसकी वजह ये है कि जब इंजेक्शन के जरिए बांह में वैक्सीन लगाई जाती है तो वो संक्रमण से फेफड़ों को बचाती है. लेकिन नेजल वैक्सीन नाक में दी जाती है और ये नाक में ही वायरस के खिलाफ इम्युनिटी बना देती है जिससे वायरस शरीर के अंदर नहीं जा पाता.

8. नेजल वैक्सीन काम कैसे करती है?

– कोरोना समेत ज्यादातर वायरस म्युकोसा के जरिए शरीर में जाते हैं. म्युकोसा नाक, फेफड़ों, पाचन तंत्र में पाया जाने वाला चिपचिपा पदार्थ होता. नेजल वैक्सीन सीधे म्युकोसा में ही इम्युन रिस्पॉन्स पैदा करती है, जबकि मस्कुलर वैक्सीन ऐसा नहीं कर पाती.

– इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी बताया था कि नेजल वैक्सीन बेहतर है क्योंकि इन्हें लगाना ज्यादा आसान है और ये म्यूकोसा में ही इम्युनिटी बना देता है, जिससे संक्रमण से शुरुआत में ही बचा जा सकता है.

9. कोविशील्ड ली थी तो क्या ये लगवा सकते हैं?

– चूंकि ये वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जाएगी, ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि अगर पहली दो डोज कोविशील्ड की ली थी तो क्या तीसरी डोज iNCOVACC की ले सकते हैं.

– दरअसल, भारत बायोटेक की iNCOVACC वैक्सीन का इस्तेमाल Heterologous Booster के तौर पर किया जाएगा. यानी, अगर आपने पहली दो डोज किसी और वैक्सीन की भी ली होगी तो भी बूस्टर के तौर पर इसे ले सकते हैं.

10. कब से लगवा सकेंगे ये वैक्सीन?

– अभी इसकी तारीख नहीं आई है. हालांकि, ये वैक्सीन कोविन पोर्टल पर लिस्टेड हो गई है. यानी, अब आप बूस्टर डोज के लिए अपॉइंटमेंट बुक करवाते समय नेजल वैक्सीन का ऑप्शन चुन सकते हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि जल्द ही ये वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी.

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article PAK vs NZ: latest cricket news PAK vs NZ: पाकिस्तान की प्लेइंग XI से रिजवान बाहर, 4 साल बाद लौटा ये विकेटकीपर
Next Article BJP प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी – ‘भारत टूटने का काम उनके पड़दादा के समय हुआ’
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

थाना कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में 25,000 रुपए की धनराशि कराई गयी वापस

फ़रवरी 10, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कैंचुली 

फ़रवरी 10, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को झटका, ममता बनर्जी की दलीलों के बीच बदले माइक्रो-ऑब्जर्वर के नियम

फ़रवरी 10, 2026
अपराधअलीगढ़

निधौली कलां में 16 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या से मचा हड़कंप

फ़रवरी 6, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology