Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेखशिक्षा

जिन्दगी की जरूरत क्यों नहीं रहीं किताबें?

admin
Last updated: फ़रवरी 4, 2025 9:33 पूर्वाह्न
By admin 19 Views
Share
7 Min Read
SHARE

जिन्दगी की जरूरत क्यों नहीं रहीं किताबें?

यह भी अजीब विरोधाभास है कि एक ओर जहां इंटरनेट से किताबों की उपलब्धता बढ़ गयी, वहीं दूसरी ओर किताबों के प्रति लोगों की रुचि कम हो गयी। सीमित सूचना के युग में असीमित ज्ञान के प्रति लोगों का रुझान कम क्यों हो गया?
दुनिया के सबसे बड़े पुस्तक मेलों में से एक नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो चुका है। पुस्तक मेला इस बार 1 फरवरी से 10 फरवरी आयोजित हो रहे हैं

किताबें इस संसार को बदलने का एक साधन रही है। पर हमारा समय ऐसा है कि अब किताबों का संसार ही बदल रहा है। यह बदलाव, विषय, प्रस्तुति, पाठक वर्ग, व्यापार सभी दिशाओं में गतिशील है।

देश के लेखकों और लेखकों के लिखे को प्रकाशित करने वाले जिस संसार को हम जानते रहे हैं, वह पूरी तरह बदल जाएगा, यह कभी सोचा नहीं था। क्या ऐसा हो सकता है कि किताबों की हमारी दुनिया सिर्फ अतीत की एक याद बनकर रह जाएगी? सोशल मीडिया और एक क्लिक पर जानकारी मिलने के दौर में ऐसा देखा जा रहा है कि मनुष्य किताबों से दूर चला आया है। जो किताबें संसार को बदलने का रहस्य लिए हमारे सिरहाने होती थीं, वे किसी सुदूर संसार की याद भर बनकर रह गई हैं।

- Advertisement -

You Might Also Like

ईरान में हिजाब उग्र प्रदर्शन…. क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने आर्मी से आंदोलन में शामिल होने की अपील की
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज

1991 के बाद, उदारीकरण ने जहां देश में सामान्य उपभोग की वस्तुओं को सर्वसुलभ बनाने का काम किया, वहीं किताबों की दुकान कहीं खोने लगी। कागज और प्रिटिंग की कीमतें इस तरह आसमान छूने लगीं कि छपी हुई किताबें प्रकाशन घर से लोगों के हाथों मे पहुंचते पहुंचते मध्यवर्गीय परिवार के बजट के बाहर छिटक गई। लेकिन इंटरनेट की क्रांति ने दूर देश की किताबें, लाखों किताबें पाठकों को एक क्लिक पर उपलब्ध करवा दी।

जो किताबें जाने कितनी जगह घेरती थी, और जाने कितनी दुर्लभ होती थी, अब आपके मोबाइल में हैं। ऐसा लगता है जैसे किताबों की दुनिया मोबाइल में समा गई। कम समय में सहज उपलब्ध कराने की तकनीकी के कारण किताबों का संसार भी डिजिटल रूप में घर घर पहुंच गया है। आम आदमी जिसके हिस्से कल तक ‘सड़क का साहित्य’ था, अगर आज उसकी पहुंच के दायरे में ‘विश्व का श्रेष्ठ साहित्य’ सिमट आया है तो उसका कारण इंटरनेट की क्रांति है।

एक अर्थ में देखा जाए तो यह किताबों की उपलब्धता की महाक्रांति है। किताबों के रूप बदले हैं, पर वे पहले से ज्यादा सुलभ हैं। हर जगह उपस्थित है। लेकिन जीवन शायद किताबों से दूर चला आया है। उनकी उपलब्धता जरूर बढ़ी है, पर महत्व और प्रभाव में कमी आई है। अब वे कल्पनाशक्ति को रचती नहीं है, न विचारों को गढ़ पाती है। उनकी ताकत कम हुई है। समाज में उनकी जगह कम हो रही है। अब वे किसी आदमी के एकांत में ऐसा उद्वेलन पैदा नहीं कर पा रहीं कि वह व्यक्ति कुछ और ही बन जाए। जिन किताबों ने लिंकन, गांधी, लेनिन, आइंस्टाइन जैसों को रचा था, और प्रकारांतर से युग को बदल देने का माध्यम बन गई थीं, आज बड़ी अशक्त सी हैं। मानों जिन्दगी को किताबों की जरूरत ही नहीं रही। जिंदगी अब कुछ और मांगती है।

यह कैसी विडंबना का समय है कि जब तकनीक और विज्ञान ने ज्ञान को सर्वसुलभ बनाने के रास्ते खोल दिए हैं, तो ठीक उसी समय उन रास्तों पर चलने वाले कदम कहीं खो गए हैं या फिर उनका चलना तो है, पर उस चलने से कोई यात्रा नहीं बनती, सिर्फ चलना रह जाता है। जीवन ऐसा बदला है कि उसमें गहराई के लिए बहुत जगह नहीं बची।

इंसान के पास उस एकांत का अभाव है, जिसमें वह खुद को निहार सके और रचना कर सके। उसके पास खुद तक पहुंच पाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। वह आज महज एक उपभोक्ता है। किताबों का भी वह महज उपभोक्ता है, यदि किताबों तक उसकी जिंदगी का कोई रास्ता जाता है, तो भी।

- Advertisement -

जीवन सिर्फ विकास की सरकारी परिभाषाएं नहीं है, उसका सौदर्य विराट है, उसके अर्थ असीम है, उसके आयाम विविध है। इस बदलते संसार में इंसान को खुद को नए सिरे से परिभाषित करना होगा। उसे अपने लिए बदलते संसार को अपनी तरह से बदलना होगा, इस तरह कि उसकी खूबसूरती बची रहे, बढ़े और जिंदगी को सृजनात्मक रूप दे। किताबें विद्वता, आदर्श, धर्मशास्त्रगत की जड़वत दुनिया नहीं हैं, वे हमारी अंतरात्मा की हंसी और हमारे भीतर का पल्लवन है। संसार की बहुत-सी किताबें यशप्राप्ति, जड़ता, मिथ्या आचार के प्रचार से जन्मती हैं, और लोगों की जिंदगियों में आ कर उनके अस्तित्व को सीमित कर जाती हैं।

वे किताबें जो मानवीय व्यक्तित्व की जरूरत हैं, उनकी शिनाख्त की एक पगडंडी बनानी होगी और इस पर एक यात्रा रचनी पड़ेगी और यह जानना होगा कि विज्ञान और तकनीक इसमें बहुत सहायक है। बात जहां गलत हो जाती है, वह हमारे ही मन का कोई कोना है, जो भ्रम और हार को अपना सत्य मान लेता है। हमें जिंदगी को नए सिरे से खोजना होगा। किताबों को पढ़ने और औरों को भी पढ़ाने की प्रवृत्ति को बढ़ना होगा। लेखक को भी शब्द वहीं मिलेंगे।

समय के बदलाव ने लेखक, पाठक के माध्यम बदल दिए है, लेकिन अभिव्यक्ति की अभिलाषा यानी एहसास और जज्बातों को लिखने की बैचेनी अब भी वही है, जो गालिब या मीर में थी। यह सत्य है कि तकिए के नीचे किताब रखकर सोने का जमाना अब बीतने वाला है। पाठकों और प्रकाशकों को इसके लिए तैयार रहना होगा। पुस्तक मेले में होने वाली बिक्री में धीरे धीरे आ रही गिरावट इस ओर इशारा कर रही है। एक प्रकाशक का कहना है कि पुस्तक मेले में भीड़ बहुत आती है, पाठक कम आते है। उम्मीद है पुस्तक मेला पुस्तक प्रेमियों को किताबें खरीदकर पढ़ने के लिए प्रेरित करने में सफल रहेगा।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शैक्षिक स्तंभकार स्ट्रीट कोर चंद मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article आईटीआई लाभार्थियों को माटी पावर चाक के प्रशस्ति पत्र वितरण किये गए
Next Article एआरटीओ कार्यालय पर किसान नेता ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की गाली-गलौज, काटा हंगामा
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत एका मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की गई

जनवरी 14, 2026
Life Styleलेख

मकर संक्रांति पर आस्था, स्मृति और जीवनदायिनी बेतवा नदी में डुबकी

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर सैनिकों व वीर नारियों को किया गया नमन

जनवरी 14, 2026
लेखव्यापार

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी

जनवरी 14, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—

जनवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology