दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली महिला ड्राइवर पर लूटपाट के इरादे से कुछ लोगों ने हमला कर दिया. घटना दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में हुई है.
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड अंजलि की मौत जैसी घटनाएं अभी पुरानी भी नहीं हुई हैं कि राजधानी में फिर से एक महिला के खिलाफ ऐसी घटना हुई है जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. दिल्ली में एक महिला कैब ड्राईवर पर हमला हुआ है. घटना बीते 9 जनवरी की बताई जा रही है. बता दें कि उबर कैब चलाने वाली महिला ड्राइवर पर लूटपाट के इरादे से कुछ लोगों ने हमला कर दिया. घटना दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में हुई है.
