कीव। रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता (Russia-Ukraine 2nd round meet) में मानवीय आधार पर कुछ राहत भरी सहमति बनी है। तेज हो चले आक्रमण के बीच रूस ने यूक्रेन के साथ मिलकर मानवीय आधार पर लोगों को निकालने के लिए एक कॉरिडोर (Human Corridor) बनाने पर हामी भरी है। इस मानवीय कॉरिडोर के माध्यम से यूक्रेन में फंसे लोगों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। इस कॉरिडोर पर रूस किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मास्को ने इसके लिए एडवांस प्लान कर लिया है और जल्द ही इसे शेड्यूल किया जाएगा।
लोगों को खाना और दवाईयां पहुंचाने पर भी सहमति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के एक सलाहकार के अनुसार, मास्को और कीव के बीच दूसरे दौर की वार्ता से समझौता एकमात्र ठोस प्रगति है कि लोगों की सुरक्षा पर सहमति बनी। एक रूसी वार्ताकार, राष्ट्रवादी सांसद लियोनिद स्लटस्की ने इस पहल की पुष्टि की और कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। बताया गया कि दोनों देश इस बात पर सहमत थे कि मानवता के आधार पर प्रभावित लोगों तक खाना और दवाइयां पहुंचाईं जाएं। इसके अलावा फंसे हुए लोगों निकालने के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाए। आगे की बातचीत के लिए तीसरे दौर की वार्ता होगी लेकिन इसकी तारीख निर्धारित नहीं है।
बेलारूस पोलैंड सीमा पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बेलारूसी क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत हुई है। हमें उम्मीद है कि डोनबास में शांति बहाली होगी और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में रूसी पक्ष के साथ बातचीत के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा था।
पुतिन और मैक्रॉन के बीच हुई बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन से फोन पर बात की है। पुतिन ने मैक्रॉन से कहा है कि रूस यूक्रेन का सफलतापूर्वक विसैन्यीकरण करेगा और इसे तटस्थ बना देगा। पुतिन ने कहा कि यह उनका लक्ष्य है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन द्वारा वार्ता में देरी करने के किसी भी प्रयास के परिणामस्वरूप रूस की मांगों की सूची बढ़ती जाएगी। पुतिन ने मैक्रों से यह भी कहा कि वह फ्रांसीसी नेता द्वारा दिए गए भाषण से असहमत थे, जिसमें उन्होंने युद्ध शुरू करने के लिए अकेले रूसी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया था।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
