श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कोयला में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
मुकेश माथुर
एटा। श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज कोयला में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीटू यादव ने विद्यालय परिसर में हो रहे कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव ने कहा कि इस तरह के वार्षिक उत्सव का आयोजन जरूरी है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, वही विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष संपन्न होता है इससे बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ-साथ बच्चे के अंदर पनप रहा डर भी बाहर होता है बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। वहीं विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने सामूहिक गान व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलापंचायत सदस्य अतिथि शीटू यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बबलू यादव, जिलापंचायत सदस्य, अनिल यादव, मारहरा विधान सभा क्षेत्र के युवा उम्मीदवार कौशलेंद्र यादव, तथा प्रबंधक उमेश चंद्र, प्रधानाचार्य द्रुपद यादव, शिक्षकगण अजीत सिंह, धरवेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, रोहित कुमार, तथा नितिश कुमार, अंश कुमार, आयुष कुमार, वंशिका साजिया, अनु उन्नति, सैल्वी, शीतल, लवी, ईशा, कंचन, राखी, नव्या, शिखा, प्रार्थना, राखी, अंतरा, खनक, भावना काजल उमंग आकाश ईशु शिवन्या, मोहिनी, ललिता, अंजली, शोभा, शीतल, अमित कुमार, शुरजभान सिंह,सुनील कुमार,देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, विकाश कुमार, पूजा यादव,अंशू यादव, सोनी यादव, रेनू शिवानी आदि लोग मौजूद रहे।
