वैष्णवी बनीं एकदिन की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (ARO), जनसमस्याओं का समाधान कर जानीं जनसेवा की अहमियत
एटा: मिशन शक्ति अभियान के तहत कु. वैष्णवी ने एक दिन की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (ARO) बनकर विभागीय कार्यों को समझा और लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की।
अपने एकदिवसीय कार्यकाल के दौरान छात्रा कु. वैष्णवी ने विभागीय कार्यालय में बैठकर कार्यों की जानकारी ली, उन्होंने विभाग की कार्यकारिणी को बारीकी से समझा और बताया कि प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा आवश्यक है।
कार्यभार ग्रहण करने के समय क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (ARO) दिग्विजय सिंह ने बुके भेंटकर कु. वैष्णवी का स्वागत किया और उनको चार्ज सौंपा।
बता दें कु. वैष्णवी वरिष्ठ पत्रकार अंटू मिश्रा की पुत्री हैं, कु. वैष्णवी मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता का विकास होता है।
