थाना ढोलना पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्राप्त की सफलता।
खबर जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र की है जहां ढोलना पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में आज सफलता प्राप्त की। आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 20.10.2023 को थाना ढोलना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 310/2023 धारा 498ए/304बी भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना ढोलना जनपद कासगंज में वांछित अभियुक्त को उसके घर, ग्राम चकेरी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध। थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
रामेश्वर सिंह
मंडल ब्यूरो चीफ
अलीगढ़ मंडल
कलप्रिंट तहलका समाचार