थाना सोरों पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद
कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी कासगंज सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा दिनांक 07.06.2026 की सायं दो अभि0गण 01. शिवम त्रिवेदी पुत्र कन्हैयालाल निवासी स्टेशन रोड कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज, 02. सीताराम पुत्र बुलाकी निवासी चौदहरियान कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज को 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 कारतूस 315 बोर के साथ विकास मिश्रा का किराये का घर मौ0 चन्दन चौक कस्बा सोरों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार अभि0गण का विवरण–
01- शिवम त्रिवेदी पुत्र कन्हैयालाल निवासी स्टेशन रोड कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज ।
02- सीताराम पुत्र बुलाकी निवासी चौदहरियान कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज ।
बरामदगी-
02 अवैध तमंचा 315 बोर
04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
