थाना सोरों पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद
कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में दिनांक 07.06.2026 को थाना सोरों पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त यशपाल उर्फ भोले पुत्र टुइया निवासी ग्राम बदनपुर थाना सोरों जनपद कासगंज को अवैध देशी शराब के साथ ग्राम गोयती से बदनपुर रोड़ नल के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सोरों पर मु0अ0स0 204/26 धारा 60 आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
