कासगंज पुलिस ने किया एक वारंटी को गिरफ्तार।
खबर जनपद कासगंज की है जहां कासगंज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 19.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना कासगंज पुलिस द्वारा वाद संख्या 1978/2020 मु0अ0सं0 799/2013 धारा 498 ए/323 भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना व जनपद कासगंज से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त को उसके घर, ग्राम खुटैना थाना अरनियाँ जनपद बुलन्दशहर से समय करीब 22.35 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
रामेश्वर सिंह
मंडल ब्यूरो चीफ
अलीगढ़ मंडल
कलप्रिंट तहलका समाचार