Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

Editorial: जीव-जंतु और ज्ञान परंपरा

admin
Last updated: दिसम्बर 1, 2024 5:31 अपराह्न
By admin 13 Views
Share
4 Min Read
SHARE

-डॉ. नीरज भारद्वाज
ज्ञान कभी भी, कहीं भी मिल सकता है। हमारी गलतियाँ भी हमें ज्ञान देती हैं। सही मायनों में ज्ञान की कोई सीमा नहीं है। विचार करें तो गुरू ज्ञान, अध्यात्मिक ज्ञान आदि लेने की एक परंपरा है। भारतीय ज्ञान परंपरा में सृष्टि के हर एक अंग को लिया गया है, इसमें सभी कुछ आते हैं- पेड़-पौधे, फल-फूल, जीव-जंतु, नभ-जल आदि। इसी ज्ञान परंपरा में जीव-जंतुओं पर ध्यान दें तो हमारे देवी-देवता के पास भी जीव-जंतु हैं। मनुष्य भी जीव-जंतुओं के साथ रहते हैं और इस सृष्टि में वह हम सभी के सहभागी हैं। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास कहते हैं- मम माया संभव संसार, जीव चराचर विविधि प्रकारा।। अर्थात भगवान कहते हैं कि मैंने इस सृष्टि पर विविध प्रकार के जीव बनाए हैं। सभी मुझे प्यारे भी हैं।

रामचरितमानस की कथा में आता है कि भगवान गरुड़ रामकथा सुनने के लिए भगवान काकभुशुंडी के पास जाते हैं- निज अनुभव अब कहउँ खगेसा।। बिनु हरि भजन न जाहिं कलेसा।। गरूड़ जी कहते हैं कि हे पक्षीराज बिना हरि भजन के अंदर का कलेश मिटने वाला नहीं है। भगवान वाल्मीकि ने भी रामायण कथा का आरंभ क्रौंच (सारस) पक्षी के जोड़े को निहारते हुए ही किया, ऐसा हमें बताया-पढ़ाया गया है। विचार करें तो पक्षियों ने हरि अर्थात् भगवान की कथा सुनी है। वह इन कथाओं को सुनकर भवसागर से पार उतर गए हैं। आवागमन के चक्कर से मुक्त हो गए हैं। श्रीमद्भागवत कथा में भी तोता ही भगवान शंकर के द्वारा कही अमरकथा को सुन लेता है और अमर हो जाता है। कथा सुनकर जीव-जंतु, पशु-पक्षी अमर तो हो ही गए हैं, साथ ही वह भगवान के साथ भी रहते हैं, उनके परिवार का अंग भी हैं।

भगवान शंकर के परिवार में भी चूहा, मोर, सर्प, नंदी सभी हैं। भगवान श्रीराम के जीवन को जब हम पढ़ते और जानते हैं कि भगवान श्रीराम वन में जब गए हैं तो वहां वानर, भालू, गिलहरी, गिद्धराज जटायु आदि कितने ही जीव-जंतुओं से मिलते हुए उनका उद्धार करते हुए चलते हैं। यह सभी जीव भगवान श्रीराम के जीवन और रामकथा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को पढ़ते और समझते हैं तो हम पाते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने गऊघाट पर गायों को चराया है और बाललीला की है। मोर पंख से सजा मोर मुकुट अपने सिर पर सजाया है।

भगवान युधिष्ठिर की बात करें तो मुक्ति मार्ग पर अंतिम समय में भगवान युधिष्ठिर के साथ कुत्ता जाता है। कुत्ते को बड़े बुजुर्ग बिन झोली का फकीर भी कहते हैं। माता शेरावाली की बात करें तो इनकी सवारी शेर की है। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। पौराणिक कथाओं को जब हम सुनते हैं तो उन कथाओं में एक हाथी की कथा आती है। हाथी के पैर को मगरमच्छ पकड़ लेता है और हाथी भगवान हरि अर्थात विष्णु की पूजा करते हैं, भगवान विष्णु उस मगरमच्छ का वध अपने सुदर्शन चक्र से करते हैं, कथा पूर्ण होती है। विचार करें तो भगवान जीव रक्षा के लिए हमेशा आगे आ जाते हैं। कहा भी गया है- ईश्वर के सब अंश है, कीरी कुंजर दोय अर्थात सभी ईश्वर के अंश हैं। चींटी से लेकर हाथी तक सृष्टि में सभी ईश्वर की रचना के अंग है। हमें ईश्वर की संरचना को भंग नहीं करना बल्कि ईश्वर की इस रचना में सभी के साथ रहना है। अपनी रक्षा के साथ-साथ इन सभी की रक्षा करनी है। सृष्टि के हर एक जीव की कथा पर लंबा चिंतन हो सकता है। अभी बस इतना ही।

- Advertisement -

You Might Also Like

ईरान में हिजाब उग्र प्रदर्शन…. क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने आर्मी से आंदोलन में शामिल होने की अपील की
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/ बालिकाओं को एटा पुलिस द्वारा किया गया जागरुक
Next Article गांधीवादी कला दृष्टि के कलाकार नंदलाल बोस – 3 दिसम्बर पर विशेष
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

एएसपी श्वेताभ पाण्डेय द्वारा थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत एका मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की गई

जनवरी 14, 2026
Life Styleलेख

मकर संक्रांति पर आस्था, स्मृति और जीवनदायिनी बेतवा नदी में डुबकी

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पर सैनिकों व वीर नारियों को किया गया नमन

जनवरी 14, 2026
लेखव्यापार

परियोजनाओं को समय पर पूरा करने हेतु सक्रिय एवं कारगर निगरानी

जनवरी 14, 2026

You May also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी पुलिस की जांच पर उठे सवाल “ये तो चेहरे से ही बड़ा क्रिमिनल लग रहा है, ये कोई लूटेरा-वुटेरा तो नहीं है”—

जनवरी 14, 2026
अपराधअलीगढ़

प्रेम-प्रसंग: युवक-युवती हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार 

जनवरी 14, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
अलीगढ़आगरा

एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र में की पैदल गश्त एवं एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जनवरी 13, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology