मिट्टी खनन विवाद में सांसद मुकेश राजपूत के रिश्तेदार को किया मरणासन्न
*मुखबिरी के शक में खनन माफिया पर हमला करने का लगा आरोप*
**पुलिस और परिजनों के बीच होती रही नोकझोंक*
मनोज जौहरी
कायमगंज /फर्रुखाबाद।
फर्रुखाबाद जनपद में मिट्टी खनन एक व्यापार बनता जा रहा है। मिट्टी खनन के विवाद में सांसद मुकेश राजपूत के रिश्तेदार पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला किया गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस की परिजनों से नोकझोंक हुई। परिजनों ने एक खनन माफिया पर मुखबिरी के शक में हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने कुछ दिन पहले आरोपी के कई वाहन पकड़ लिए थे। इसी वजह से आरोपी घायल से खुन्नस मानता है।
नगर के मोहल्ला मेंहदीबाग निवासी पुष्पेंद्र राजपूत(30) भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के रिश्तेदार हैं। वह रात करीब साढ़े नौ बजे घर से किसी काम से रेलवे रोड की तरफ जा रहे थे। ब्लॉक कार्यालय के पास करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों व सरिया से पुष्पेंद्र पर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान पुष्पेंद्र राजपूत घायल होकर सड़क पर गिर गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्पेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। वहां पुलिस से परिजनों की नोकझोंक शुरू हो गई।
क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों ने पुलिस पर पैसे लेकर खनन कराने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि एक खनन माफिया की पुलिस ने कुछ दिन इ पहले जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली थी। उसे शक था कि इ पुष्पेंद्र ने वाहन पकड़वाए हैं। इसी के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है। मंगजवार देर रात घायल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की हालत गम्भीर है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।