मुंबई. बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स में बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का नाम आता है। लेकिन अदाकारा के माता-पिता को इनकी शादी से आपत्ति थी। बिपाशा ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने माता-पिता को कैसे मनाया था। दरअसल, बिपाशा से शादी करने से पहले करण की दो शादियां हो चुकी थी। अभिनेता ने पहले श्रद्धा निगम और दूसरी बार जेनिफर विंगेट से शादी की थी। लेकिन दोनों शादियां नहीं चली और तलाक हो गया।
साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने तीसरी बार बिपाशा बसु का हाथ थामा। दोनों आज खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।अदाकारा ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि उनके माता-पिता को इस रिश्ते से आपत्ति थी। उन्होंने बताया कि फिर मैंने अपने पैरेंट्स को समझाया। उन्होंने कहा कि विफल विवाह यह संकेत नहीं है कि इंसान गलत है। उसकी निंदा नहीं होनी चाहिए। बिपाशा ने आगे बताया कि मेरा करण से जिस तरह का रिश्ता था वह शादी से कई गुणा ज्यादा बड़ा था। यह सिर्फ इतना है कि मैंने कागज के एक टुकड़े पर हस्ताक्षर नहीं किए। तो यह मुझे उससे अलग कैसे बनाता है।
जीवन में जो भी होता है एक कारण से होता है
उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे कभी-कभी रिश्ता खत्म होने पर दिल टूट जाता है, लेकिन समय के साथ चीजें बेहतर हो जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘रिश्ते नहीं चलते, यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन लंबे समय में जब आप पीछे मुड़कर देखते हैं तो आप हमेशा खुश रहते हैं। यह हमेशा कहा जाता है कि आपके जीवन में चीजें एक कारण से होती हैं और यह हमेशा सच होता है।’
कपिल शर्मा शो में आएंगे बिपाशा-करण
बता दें कि ये कपल द कपिल शर्मा शो में वैलेटाइन डे सेलिब्रेट करते नजर आएंगे। इस दौरान दोनों कपिल और उनकी टीम के साथ मजाक मस्ती करते हुए दर्शकों को खूब हंसाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण को आखिरी बार वेब सीरीज क़ुबूल है 2.0 में देखा गया था। वहीं, बिपाशा का आखिरी प्रोजेक्ट 2020 का डेंजरस था।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
