Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

पढ़ाई को रुचिकर बनाने की पहल

admin
Last updated: जून 21, 2025 8:01 पूर्वाह्न
By admin 9 Views
Share
9 Min Read
SHARE

पढ़ाई को रुचिकर बनाने की पहल

राष्ट्रीय शिक्ष नीति 2020 के प्रभाव मैं आने के बाद से भारतीय शिक्षा प्रणाली एक आमूलचूल सुधार की प्रक्रिया से गुजर रही है। इस नीति के लागू होने के बाद से ही देश की शिक्षा पद्धति में अनेक नवाचार देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा कक्षा एक से 12 तक के लिए हाल में विशेष शिक्षण माड्यूल प्रस्तुत किए गए हैं। इन माड्यूलों में डिजिटल तकनीक, स्वच्छता, कोविड-19, पर्यावरण, खेल, भारतीय लोकतंत्र विकसित भारत, संविधान दिवस मानसिक स्वास्थ्य, सांस्कृतिक विरासत जैसे विविध विषय शामिल हैं। एनसीईआरटी के अनुसार इन माड्यूलों का उद्देश्य कक्षा शिक्षण को और अधिक प्रभावी रोचक एवं सुग्राह्य बनाना है।

इन्हें कहानियों, प्रश्नोत्तरी और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, ताकि छात्रों में रचनात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिले। वस्तुतः ये शिक्षण माड्यूल न केवल शैक्षिक नवाचार को दर्शाते हैं, अपितु भारतीय विद्यालयी शिक्षा प्रणाली को छात्र-केंद्रित, विषयानुकूल और समसामयिक बनाने की दिशा में एक समयोचित कदम भी हैं। इन माड्यूलों का उद्देश्य शैक्षणिक विषयवस्तु को अधिक जीवनोपयोगी बनाने के साथ- साथ शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को छात्र की जिज्ञास और अनुभवों से जोड़ते हुए पठनीय और रुचिकर बनाना भी है। इन माड्यूलों की रचन तीन स्तरों प्रारंभिक, मध्यम और माध्यमिक के अनुसार की गई है, जिससे कि छात्र की उम्र, समझ और अनुभव के अनुरूप विषय-वस्तु प्रस्तुत की जाए।
समग्र शिक्षा को साधने वाले माइयल एनसीईआरटी द्वारा प्रस्तुत कुछ प्रमुख माड्यूलों पर दृष्टि डालें तो ‘डिजिटल इंडिया’ पर केंद्रित शिक्षण माड्यूल विद्यार्थियों को समकालीन तकनीकी परिदृश्य से जोड़ने के प्रयास को केंद्र में रखता है। इसमें डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेस आनलाइन सेवाओं, साइबर सुरक्षा तथा डाटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को समाहित किया गया है। यह माड्यूल न केवल बच्चों में तकनीक के प्रयोग की सही समझ पैदा करता है, अपितु उन्हें डिजिटल नागरिकता की नैतिकता और उत्तरदायित्व का भी बोध कराता है।

यह माड्यूल राष्ट्रीय विकास के एक अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान को शिक्षा से जोड़ने का कारगर माध्यम बन सकता है। ‘स्वच्छ भारत’ से संबंधित माड्यूल विद्यार्थियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्वबोध की भावना को विकसित करने हेतु निर्मित किया गया है। यह छात्रों को स्वच्छता को जीवन पद्धति के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित करता है विद्यालय और समुदाय देनों स्तरों पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने वाला यह प्रयास व्यवहार में परिवर्तन की दृष्टि से अत्यंत प्रभावी है। ‘स्वच्छता जादूगर’ नामक एक चरित्र के माध्यम से सभी जानकारियां देना इस माड्यूल को रोचक भी बनाता है।
आज जब जलवायु परिवर्तन विश्व के समक्ष सबसे बड़ी समस्या बनकर उपस्थित है, तब पर्यावरण संरक्षण केवल विज्ञान का विषय न रहकर समाजिक चेतना का अनिवार्य पक्ष बन गया है। पर्यावरण संबंधी माड्यूल में जल संरक्षण, जैव विविधता, रीसाइकल, प्रदूषण नियंत्रण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को सरल, परंतु वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। इस मोड्यूल के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए छात्रों में पेड़-पौधों के प्रति जागरूकता लाने का रचनात्मक प्रयास किया गया है। भारतीय समाज में समझ के स्तर पर यह समस्या रही है कि यहाँ पढ़ाई और खेलकूद की परस्पर विरोधी गतिविधि मानकर देखा जाता रहा है। यद्यपि समय के साथ इस सोच में परिवर्तन आया है, किंतु अब भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। एनसीईआरटी का खेलों से संबंधित माड्यूल इस संबंध में महत्वपूर्ण है। इस माड्यूल के माध्यम से छात्रों को भारत की खेल- संस्कृति, विशेषतः एशियाई खेलों में प्राप्त उपलब्धियाँ तथा ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं की शैक्षिक एवं राष्ट्रीय महत्ता से अवगत कराया गया है। यह माइयूल केवल शारीरिक शिक्षा तक सीमित न रहकर खेल के समाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयामों को भी प्रस्तुत करता है, जिससे यह पाठ्यचर्या की बहुआयामी बनाता है।
भारतीय संविधान के मूल्यों को प्राथमिक शिक्षा से ही बच्चों के मानस में रोपित करना लोकतंत्र की दीर्घकालिक सुता के लिए अनिवार्य है। एनसीईआरटी का लोकतंत्र से संबंधित माड्यूल बच्चों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूलभूत संवैधानिक मूल्यें से परिचित कराता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपने अधिकारों को समझने के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग होंगे।

- Advertisement -

You Might Also Like

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
अलीगढ़ में चर्चित सास दामाद एक बार फिर सुर्खियों में है

संदेह नहीं कि यह शिक्षण माड्यूल न केवल भारत के लिए कर्तव्यबोध से युक्त उत्तम नागरिक निर्मित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, अपितु भारतीय लोकतंत्र के आधार को और अधिक सुदृढ़ता भी प्रदान करेगा मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित शिक्षण माड्यूल विद्यार्थियों में भावनात्मक जागरूकता, आत्म-नियंत्रण और सहानुभूति जैसे सामाजिक भावनात्मक कौशलों के विकास को प्रोत्साहित करता है रीवा नामक एक छात्रा की कहानी के माध्यम से यह माड्यूल विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से परिचित कराता है। इसी प्रसंग में ‘टेली-मानस’ जैसी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की गई है, जिससे विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता मिलेगी कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्राप्त करना सहज और सुलभ है। यह माड्यूल शिक्षकों को भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाने और एक सहायक वातावरण सृजित करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है। संस्कृतिक विरासत से संबंधित माड्यूल भारत की बहुलताबादी संस्कृति, कला, संगीत, स्थापत्य, लोक परंपराओं आदि की शिक्ष में समाहित करता है। बच्चों को केवल सूचनात्मक ज्ञान ही
नहीं, अपितु सांस्कृतिक अनुभवों से जोड़ना इसका उद्देश्य है। इससे उनमें अपनी जड़ों के प्रति गर्व, सम्मान और आत्मबोध की भावना विकसित होती है। यह शिक्षा को राष्ट्रीयता और मूल्यबोध से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। इसके अलावा चंद्रयान उत्सव, नारी वंदन, विकसित भारत, बिरसा मुंडा आदि विषयों पर केंद्रित विशेष शिक्षण माड्यूल भी एनसीईआरटी द्वारा जारी किए गए हैं। वस्तुतः ये सब माड्यूल छात्रों को समग्र रूप से शिक्षित करने के उद्देश्य को ही
केंद्र में रखते हैं। भाषा और संप्रेषण का नवाचार इन माड्यूलों की भाषा शैली बाल मानस के अनुरूप विकसित की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा केवल सूचनाओं के संचरण का माध्यम नहीं, अपितु सोचने समझने और अनुभव करने की प्रक्रिया है। इन माड्यूलों को उसी नीति की आत्मा के अनुरूप रचा गया है। इन माड्यूलों का डिजिटल रूप में निःशुल्क उपलब्ध होना, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ाव और कक्षा-स्तरीय उपयुक्तता के अनुसार विभाजन, इन्हें व्यावहारिक रूप से क्रियान्वित करने योग्य बनाता है। साथ ही यह शिक्षकों को अधिक सशक्त बनाता है कि वे पाठ्यक्रम को केवल पूर्ण करने के दायित्व से ऊपर उठकर अर्थपूर्ण अनुभव बनाने की दिशा में कार्य करें।
इन शिक्षण माड्यूलों को केवल पूरक शैक्षिक सामग्री के रूप में नहीं, एक व्यापक शैक्षिक दृष्टिकोण के रूप में देखा जाना चाहिए ये उस विचार की पुष्टि करते हैं कि विद्यार्थी शिक्ष का निष्क्रिय ग्रहणकर्ता नहीं, अपितु एक सक्रिय सह-निर्माता है। संदेह नहीं कि यदि इन शिक्षण माड्यूलों का विद्यालय स्तर पर सुनियोजित क्रियान्वयन एवं शिक्षकों द्वारा संलग्नता के साथ समुचित रूप में प्रस्तुतिकरण सुनिश्चित किया जाए तो ये माड्यूल विद्यार्थियों के समग्र बौद्धिक, भावनात्मक एवं नैतिक विकास के सशक्त माध्यम के रूप में कार्य करने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता, प्रासंगिकता और अंतवस्तु की सुहदता को नया आयाम प्रदान कर सकते भारतीय शिक्षा व्यवस्था परिणामोन्मुखी न रखकर प्रक्रिया उन्मुख बन सकते हैं।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article कहानी:चमत्कार
Next Article योग साधना।।
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology