Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

अफवाहों से निपटने के लिए हों ठोस रणनीतियां !

admin
Last updated: जुलाई 30, 2025 8:56 पूर्वाह्न
By admin 16 Views
Share
5 Min Read
SHARE
 

मनसा देवी में भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए,यह बहुत ही दुखद है। जानकारी के अनुसार, पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूटने के बाद करंट फैलने की अफवाह से हादसा हुआ।यह पहली बार नहीं है, जब भगदड़ से हादसा हुआ है, इससे पहले भी अनेक हादसे हमारे देश में हो चुके हैं। दरअसल, हमारे यहां भीड़ प्रबंधन के लिए कोई ठोस व पुख्ता योजनाएं नहीं बनाई जातीं हैं और न ही भीड़ प्रबंधन पर ज्यादा ध्यान ही दिया जाता है। लापरवाही, बदइंतजामी और जागरूकता की कमी के कारण अक्सर ऐसे हादसे घटित हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार मनसा देवी में भीड़ प्रबंधन सुधारने की फाइल ही लापता बताई जा रही है, यह बहुत बड़ी बात है। आज सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से, दिशा सांकेतिक बोर्ड, पैदल मार्गों पर आपातकालीन निकासी योजना तथा स्थानीय प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाकर ऐसे हादसे घटित होने से रोके जा सकते हैं। वास्तव में, सार्वजनिक स्थानों पर विशेषकर धार्मिक स्थलों पर भीड़ के लिए क्षमता तय होनी चाहिए और अफवाहों को रोकने के लिए साउंड सिस्टम बनाया जाना चाहिए। सभी स्थानों की रियल टाइम मोनिटरिंग की भी जरूरत महत्ती है।मनसा देवी हादसे के बाद आम आदमी यह सोचने पर विवश हो गया हैं कि आखिर धार्मिक स्थलों पर इस तरह की भगदड़ बार-बार क्यों मचती है ? सवाल यह भी उठता है कि आखिर भगदड़ के दौरान होने वाली इन मौतों के लिए किसे जिम्मेदार माना जाए? यक्ष प्रश्न यह भी है कि आखिर प्रशासन, पुलिस अधिकारी, व्यवस्थापक पूर्व में हुई घटनाओं से सबक क्यों नहीं लेते ? पाठकों को बताता चलूं कि इसी साल कर्नाटक के बेंगलुरु में आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी। बेंगलुरु में मची इस भगदड़ का सबसे बड़े कारण ओवरक्राउडिंग व संवाद की कमी रहे और 11 लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ उत्सव के दौरान भी मौनी अमावस्या की रात भगदड़ मची और जानकारी के अनुसार इस हादसे में 30 लोगों की दर्दनाक मौत हुई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। इतना ही नहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मची थी और इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। दरअसल, ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर को लेकर कन्फ्यूजन हुआ और भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं, इसी साल 8 जनवरी को तिरुपति मंदिर में भी भगदड़ मची और इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पिछले साल हुआ हाथरस हादसा भी लोगों को याद होगा,जब भोले बाबा के पैर की धूल छूने के लिए भक्तों में ऐसी होड़ मची लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए थे। बहरहाल, यहां पाठकों को बताता चलूं कि बेंगलुरु में आरसीबी के इवेंट में हुए हादसे के बाद कर्नाटक सरकार क्राउड कंट्रोल(भीड़ नियंत्रण) पर एक बिल लेकर आई है, जिसमें जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कहना ग़लत नहीं होगा कि ऐसे कानून की आज हर जगह जरूरत है, विशेष कर भीड़भाड़ वाले स्थलों पर। साथ ही, ऐसे हादसों से बचने के लिए आयोजकों, पुलिस-प्रशासन और जनता को समन्वय में काम करना होगा। वास्तव में, आज बड़े पैमाने पर जन-जागरूकता की जरूरत है। इतना ही नहीं, अफवाहों से निपटने के लिए हमारे पास ठोस रणनीतियां होनी चाहिए। प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े लोगों को गहन व अच्छा प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।इसके अलावा प्रशासन को यह भी चाहिए कि वह सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा ऑडिट और आपदा प्रबंधन की योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन कराए। बहरहाल, यह कह सकते हैं कि बदइंतजामी के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। इससे बचने के लिए सतर्कता बहुत ही जरूरी है। सर्तकता ही वास्तव में सबसे बड़ा बचाव है।

सुनील कुमार महला, टिप्पणीकार, पिथौरागढ़, उत्तराखंड।

मोबाइल 9828108858/9460557355

 
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article “ये कांवड़ उठाने से कुछ नहीं होगा”
Next Article बाघों के सबसे बड़े घर में सुरक्षा बनी चुनौती
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अलीगढ़आगरा

वामा सारथी के तत्वाधान में “वामा वैलनेस कैंप” के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइंस एटा में “होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर” लगाकर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देकर दवाएं वितरित की गईं

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

जनपद में बढ़ती शीतलहर से राहत: जिलाधिकारी के निर्देश पर कंबल वितरण, अलाव व रैन बसेरों की व्यवस्था सुदृढ़

दिसम्बर 7, 2025
अलीगढ़आगरा

अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान

दिसम्बर 7, 2025
उत्तर प्रदेशलखनऊ

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा ‘काशी तमिल संगमम 4.0’ के आयोजन के क्रम में वाराणसी में ‘वार्तालाप कार्यक्रम’ (मीडिया कार्यशाला) का किया गया आयोजन

दिसम्बर 7, 2025

You May also Like

लेख

क्रिकेट : खिलाड़ी, कोच और टीम प्रबंधन सवालों के घेरे में

नवम्बर 29, 2025
लेख

चमकते शहरों में उपेक्षित बेघर लोग

नवम्बर 29, 2025
लेख

भारतीय चेतना की कृतज्ञता और पाश्चात्य जगत का थैंक्स गिविंग डे

नवम्बर 28, 2025
उत्तर प्रदेशएटा

सपा ने लोधी राकेश राजपूत को बनाया एटा-कासगंज का SIR प्रभारी….मतदाता पुनरीक्षण की करेंगे निगरानी

नवम्बर 28, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology