UP के श्रावस्ती मे BKU महिला विंग की जिलाध्यक्ष
आंचल मिश्रा की उसी के प्रेमी सूरज वर्मा ने जंगल मे गला दबाकर हत्या कर दी। अब 17 फरवरी से लापता महिला की लाश का कंकाल मिला।
बहाने से आंचल को जंगल ले गया सूरज…
पुलिस ने जांच शुरू की तो पति संतोष मिश्रा का शक सही साबित हुआ। आंचल और सूरज दोनों के फोन की लोकेशन एक जंगल में मिली । पुलिस ने तत्काल सूरज वर्मा को अरेस्ट कर लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ तो उसने सभी राज उगल दिए। सूरज ने बताया कि वह आंचल को बहाने से जंगल लेकर गया था। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव छिपाकर भाग गया। पुलिस को जंगल से आंचल का कंकाल बरामद हुआ। उसकी साड़ी और चूड़ी भी पास में पड़ी मिली।
ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सूरज ने की हत्या…
सूरज वर्मा ने बताया कि आंचल उससे लगातार पैसों की डिमांड करती थी। कई बार उसने उसे पैसे दिए पर उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। पैसे न देने पर वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दिया करती थी। इस बात के चलते वह उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाने लगा। बहाने से वह उसको जंगल में लेकर गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दी।
