एटा – त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल सहित थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत की गयी पैदल गश्त।
——————————-
आज दिनांक 29.05.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती कीर्तिका सिंह द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा शराब के ठेकों, ठेले, संदिग्ध वाहन आदि को चेक किया गए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी तरह की अफ़वाह भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी।
