थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 2 अभियुक्तों को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को सकीट घिलौआ तिराहे से चोरी की एक मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 364/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम–
1.सुनील कुमार पुत्र नेकसे लाल उम्र करीब 21 वर्ष निवासी अकबर नगर पलिया थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज
2.अमित पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नगला ठकुरी थाना सुन्नागढ़ी जनपद कासगंज उम्र 20 वर्ष हाल नि0 मोहल्ला भीकन कादरगंज रोड गंजडुंडवारा थाना गंजडुंडवारा जनपद कासगंज
*बरामदगी का विवरण–*
1- एक मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नं0 UP82AM 1283 स्प्लैण्डर प्लस रंग काला।
*गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल–*
1- प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र पवार
2- उ0नि0 श्री अंकुश राघव
