थाना नयागांव पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जि0 के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नयागांव पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 30.07.2026 को थाना नयागांव पर चंद्रशेखर (उम्र 23 वर्ष) पुत्र श्री सतीशचंद्र, निवासी ग्राम भदकी, थाना नयागांव, जनपद एटा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। युवक दिनांक 26.07.2026 से अपने घर से लापता था। गुमशुदगी दर्ज होने के उपरांत थाना नयागांव पुलिस द्वारा युवक की तलाश हेतु निरंतर प्रयास किए गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई।
पुलिस के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज गुमशुदा युवक चंद्रशेखर को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने थाना नयागांव पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
