थाना अलीगंज साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर ठगी के मामले में 8,000 रुपए की धनराशि पीड़िता के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व फ्रॉड की गयी धनराशि को पीडितो के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह व क्षेत्राधिकारी साइबर नीतीश गर्ग के निकट नेतृत्व में व थाना अलीगंज साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा पीड़िता को झांसे में लेकर ठगी गयी धनराशि के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीड़ितों की कुल 8,000 रूपए की धनराशि वापस करायी गयी है। पीड़िता द्वारा थाना अलीगंज साइबर हेल्प डैस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साइबर हेल्प डेस्क टीम –
1. थाना प्रभारी रूपेश वर्मा
2. उ0नि0 पंकज मणि
3. कम्प्यूटर आपरेटर शैलेन्द्र सिंह
4. रि0 का0 मिलन शर्मा
5. रि0 का0 जयदीप सिंह
6. रि0 म0का0 अमृता
