आईटीआई प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
एटा । प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के क्रम में राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित विभिन्न व्यवसायों तथा टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अब 07 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट www.scvtup.in� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश का लाभ प्राप्त करें।
