Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अपराधअलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटायुवाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखव्यापारशिक्षास्वास्थ्य

अरिंद नदी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर उठाया प्रभावी कदम

Amit Mathur
Last updated: अगस्त 13, 2026 5:19 अपराह्न
By Amit Mathur 2 Views
Share
5 Min Read
SHARE

अरिंद नदी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर उठाया प्रभावी कदम

जनपद एटा के निधौली क्षेत्र में अरिंद नदी को ड्रेन के रूप में परिभाषित करते हुए सिंचाई विभाग की उच्च स्तरीय तकनीकी टीम से सर्वे कराया जाए

तटबंध की मरम्मत, सिल्ट सफाई एवं जलप्रवाह सुचारु करने के लिए प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन को भेजा पत्र

एटा। जनपद एटा के तहसील सदर क्षेत्र के विकासखंड निधौली कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल के दौरान उत्पन्न होने वाली जलभराव एवं बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा गंभीरता से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र भेजकर अरिंद नदी के तटबंध की मरम्मत, सिल्ट सफाई तथा जलप्रवाह को सुचारु बनाए जाने के संबंध में समुचित एवं तकनीकी रूप से व्यवहारिक कार्यवाही कराए जाने का अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी ने शासन को अवगत कराया है कि अरिंद नदी/ड्रेन का उद्गम जनपद अलीगढ़ में है तथा यह जनपद हाथरस होते हुए जनपद एटा के विभिन्न क्षेत्रों से होकर प्रवाहित होती है, अलीगढ़ एवं हाथरस जनपदों में नदी/ड्रेन के अंतर्गत आवश्यक सिल्ट सफाई एवं अन्य अनुरक्षण संबंधी कार्य कराए गए हैं, जबकि जनपद एटा में अपेक्षित स्तर पर सिल्ट सफाई, तटबंध मरम्मत एवं जलप्रवाह को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से न होने के कारण नदी की जल धारण एवं जल निकासी क्षमता प्रभावित हो रही है, जनपद एटा में नदी के कई हिस्सों में लंबे समय से सिल्ट जमा होने, झाड़-झंखाड़ एवं अन्य अवरोधों तथा तटबंध के विभिन्न स्थानों पर आवश्यक मरम्मत न होने के कारण जलप्रवाह बाधित हो रहा है। परिणामस्वरूप वर्षा के दौरान नदी का पानी अपेक्षित गति से आगे प्रवाहित न हो पाने के कारण आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। इससे किसानों की फसलों को क्षति पहुंचने के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन भी प्रभावित होता है।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा शासन के संज्ञान में यह भी लाया गया है कि समस्या केवल अत्यधिक वर्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि नदी के संपूर्ण प्रवाह क्षेत्र में जलधारण एवं जलनिकासी क्षमता बनाए रखने के लिए नियमित अनुरक्षण कार्य आवश्यक हैं। विशेषकर जनपद एटा की सीमा में सिल्ट सफाई, तटबंध की मरम्मत, नदी की वास्तविक जलधारा को अवरोधमुक्त करने तथा जलप्रवाह को सुचारु बनाए जाने के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने आवश्यक हैं। इन कार्यों के अभाव में प्रत्येक वर्ष वर्षाकाल में जलभराव एवं बाढ़ की समस्या पुनः उत्पन्न होने की स्थिति बनी रहती है।
जिलाधिकारी ने इस तकनीकी विषय के स्थायी समाधान के लिए शासन स्तर पर उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित किए जाने का भी अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि अरिंद नदी की वास्तविक जलधारा (Water Stream) एवं इसकी तकनीकी/भौतिक सीमा का वैज्ञानिक एवं तकनीकी परीक्षण कराया जाना आवश्यक है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित क्षेत्र में इसे नदी अथवा ड्रेन के रूप में किस प्रकार परिभाषित किया जाना है तथा इसके अनुरक्षण एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए किस प्रकार की स्थायी कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अनुरोध किया है कि तकनीकी विशेषज्ञों एवं जल अभियंत्रण से जुड़े अधिकारियों की समिति गठित कर अलीगढ़, हाथरस एवं एटा जनपदों में नदी/ड्रेन के संपूर्ण प्रवाह क्षेत्र का समग्र परीक्षण कराया जाए। साथ ही, जहां आवश्यक हो वहां सिल्ट सफाई, तटबंध मरम्मत, जलधारा से अवरोध हटाने एवं जलप्रवाह क्षमता बढ़ाने के कार्यों की तकनीकी रूप से जांच कराकर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि समस्या का समाधान केवल अस्थायी रूप से नहीं बल्कि दीर्घकालिक एवं स्थायी रूप से सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा जनपदवासियों, विशेषकर बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित किसानों की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने शासन स्तर पर भी प्रभावी पैरवी करते हुए यह प्रयास किया है कि अरिंद नदी के संपूर्ण प्रवाह क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए तकनीकी एवं समन्वित कार्ययोजना तैयार हो। इससे जनपद एटा में नदी के जलप्रवाह को सुचारु बनाने, जलभराव एवं बाढ़ की समस्या को नियंत्रित करने तथा किसानों एवं ग्रामीणों को प्रतिवर्ष होने वाली परेशानी से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

- Advertisement -

You Might Also Like

प्रेशर कुकर से वार करके पत्नी का किया क़त्ल.. पति अरेस्ट
पकड़ी गई सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की महिला, उज्बेकिस्तान से आई लड़कियों को रशियन बताकर ग्राहकों को देती थी
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Previous Article राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न
Next Article भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर सहभागिता कर लिया राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प 
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअलीगढ़

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन्स शहीद स्मारक स्थल पर पीएसी बैंड द्वारा दिया गया देशभक्ति धुनों का प्रस्तुतिकरण

अगस्त 13, 2026
अपराधअलीगढ़

भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर सहभागिता कर लिया राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प 

अगस्त 13, 2026
अपराधअलीगढ़

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न

अगस्त 13, 2026
अपराधअलीगढ़

“सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” अभियान के तहत किड्जी स्कूल में बच्चों को ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

अगस्त 12, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

अब-तक 258 लाइसेंसधारियों ने स्वेच्छा से समर्पित किए शस्त्र लाइसेंस, जिलाधिकारी ने चार नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अगस्त 12, 2026
अलीगढ़आगरा

हर घर तिरंगा अभियान: डीएम ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अगस्त 12, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

दलित समाज की महिलाओं के खिलाफ जातिसूचक एवं अश्लील/आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने डीएम, एसएसपी को नोटिस जारी किया

अगस्त 11, 2026
अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने ग्राम विकास संस्थान एवं शेल्टर होम के लिए भूमि आरक्षित करने के दिए आदेश

अगस्त 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।