भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़- चढ़कर सहभागिता कर लिया राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संकल्प
एटा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत एवं एटा लोकसभा के निवर्तमान सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया, सदर विधायक विपिन वर्मा “डेविड” के नेतृत्व में तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के पर्यवेक्षण में जनपद मुख्यालय पर जीटी रोड स्थित शहीद पार्क से घंटाघर होते हुए मेहता पार्क तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान “वंदे मातरम” — “भारत माता की जय” के नारों से समूचा शहर गुंजायमान हो उठा। तिरंगा यात्रा में सर्वधर्म सदभाव की भावना से जहां सभी वर्ग के लोगों सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, व्यापारियों,चिकित्सकों ने सहभागिता कर अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत की आजादी का जश्न मनाया तो वहीं निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला महासचिव ठा.अजीत सिंह सोलंकी ,शहर अध्यक्ष राजू कश्यप, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार, युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव असद अहमद अब्बास, किशोरी लाल कश्यप, अशोक शंखवार, गुड्डू खान, डा. हरवंश सिंह राजपूत, सुनहरी लाल कश्यप प्रधान, समीर अब्बास, साहिल ,फैसल, इमरान, गजराज गिहार ,मुजीब ,समीर रायनी, मोहित, रवि कश्यप, देवांश वर्धन कश्यप, गुलजारी लाल कश्यप, हरिश्चंद्र कश्यप एडवोकेट, संतोष कश्यप एडवोकेट, कुलदीप कश्यप एडवोकेट, उमाशंकर कश्यप, हर्षित कश्यप ,वेद सिंह कश्यप, योगेश कश्यप, राजेश तुरैहा, शिवम कश्यप आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
