एआरटीओ सतेन्द्र कुमार ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का किया निरीक्षण
अलीगढ़। एआरटीओ अलीगढ़ सतेन्द्र कुमार ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की स्थिति, सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान एआरटीओ ने स्कूली वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही एआरटीओ सतेन्द्र कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग की पहली प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है, किसी भी हाल में स्कूली वाहनों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
